ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारसीटें तय करने के पहले लोजपा को मिले सम्मानजनक हिस्सेदारी : चिराग

सीटें तय करने के पहले लोजपा को मिले सम्मानजनक हिस्सेदारी : चिराग

लोजपा सांसद चिराग पासवान ने कहा है कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में जदयू-भाजपा की फिफ्टी-फिफ्टी सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला ठीक है, लेकिन अभी संख्या तय होना बाकी है। सीटों का बंटवारा करने के...

सीटें तय करने के पहले लोजपा को मिले सम्मानजनक हिस्सेदारी : चिराग
जमुई पटना। हिन्दुस्तान टीमSun, 28 Oct 2018 08:08 PM
ऐप पर पढ़ें

लोजपा सांसद चिराग पासवान ने कहा है कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में जदयू-भाजपा की फिफ्टी-फिफ्टी सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला ठीक है, लेकिन अभी संख्या तय होना बाकी है। सीटों का बंटवारा करने के पहले लोजपा को सम्मानजनक सीटें मिलनी चाहिए। 

रविवार को पटना व जमुई में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में चिराग ने दावा कि बिहार में एनडीए एकजुट है। जदयू बिहार में  बड़ी पार्टी है और नीतीश कुमार बड़े राजनेता हैं। भाजपा का भी व्यापक जनाधार है। वे लोग बराबर-बराबर सीटों पर लड़ें, इससे हमें कोई दिक्कत नहीं, लेकिन एनडीए के अन्य घटक दलों का सम्मान भी जरूरी है। 

लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के चुनाव नहीं लड़ने के सवाल पर चिराग ने कहा कि वे देश के जाने-माने नेताओं में से हैं। बहुत दिनों तक एक क्षेत्र में बंधकर राजनीति की। अब उनका दायरा बड़ा होना चाहिए। उन्हें राज्यसभा से जाना चाहिए। राज्यसभा में जाने पर वे देशभर में एनडीए के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। 

हालांकि चिराग ने यह भी कहा कि अंतिम फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान खुद ही करेंगे। खुद के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि उनका चुनावी क्षेत्र जमुई ही होगा। गौरतलब है कि पिछले लोकसभा चुनाव में लोजपा सात सीटों पर चुनाव लड़ी थी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बयान से साफ है कि इस बार लोजपा को कम सीटों पर चुनाव लड़ना पड़ सकता है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें