ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारLJP महासचिव पर गिरी गाज, चिराग पासवान ने पार्टी से किया निष्कासित, लोजपा में टूट को लेकर दिया था बयान

LJP महासचिव पर गिरी गाज, चिराग पासवान ने पार्टी से किया निष्कासित, लोजपा में टूट को लेकर दिया था बयान

लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने पार्टी विरोधी कार्य में संलिप्त तथा अनुशासनहीनता के कारण पूर्व प्रदेश महासचिव केशव सिंह को तत्काल प्रभाव से पार्टी...

LJP महासचिव पर गिरी गाज, चिराग पासवान ने पार्टी से किया निष्कासित, लोजपा में टूट को लेकर दिया था बयान
पटना, हिन्दुस्तान टीमFri, 04 Dec 2020 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने पार्टी विरोधी कार्य में संलिप्त तथा अनुशासनहीनता के कारण पूर्व प्रदेश महासचिव केशव सिंह को तत्काल प्रभाव से पार्टी से छह साल से निष्कासित कर दिया है। उनकी प्राथमिक सदस्यता भी निलंबित कर दी गई है। यह जानकारी लोजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्णा सिंह कल्लू ने दी। विदित हो कि केशव सिंह ने शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अगले माह लोजपा में टूट को लेकर बयान दिया था। इसके बाद पार्टी ने उनपर यह कार्रवाई की है।

केशव सिंह ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि चिराग पासवान संस्थापक रामविलास पासवान के बताये रास्ते से भटक गए हैं। वे लोजपा को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह चला रहे हैं। वे अपने एक पीए की सलाह पर काम कर रहे हैं, जबकि सांसदों एवं अन्य नेताओं की कोई पूछ नहीं है। सारे समर्पित कार्यकर्ता अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।

बता दें कि लोजपा प्रदेश संसदीय बोर्ड की बुधवार को हुई बैठक में पार्टी की प्रदेश कमेटी समेत सभी जिलों की इकाई और प्रकोष्ठों को भंग कर दिया गया था। दो महीने के अंदर नई कमिटियां गठित करने का भी निर्णय लिया गया। 

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में पार्टी 135 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, जिसमें सिर्फ एक पर विजय हुई। बैठक में चिराग ने अपने कार्याकर्ताओं से कहा है कि बिहार में विधानसभा का चुनाव कभी भी हो सकता है। इसलिए पार्टी कार्यकर्ता अभी से संगठन के विस्तार और मजबूती पर ध्यान केंद्रित करें। यह भी कहा कि वे और प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज नियमित रूप से बिहार में रहकर कार्यकर्ताओं संग काम करते रहेंगे। जल्द ही वे जिलों का दौरा करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें