ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारभागलपुर में आज और कल हल्की बारिश के आसार, जानिए मौसम विभाग का अलर्ट

भागलपुर में आज और कल हल्की बारिश के आसार, जानिए मौसम विभाग का अलर्ट

पश्चिमी व उत्तरी बिहार में अतिसक्रिय मानसून शुक्रवार को भागलपुर में आकर कुछ कमजोर पड़ गया। दिनभर बादल छाये रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। हालांकि मौसम विभाग शनिवार एवं रविवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश की...

भागलपुर में आज और कल हल्की बारिश के आसार, जानिए मौसम विभाग का अलर्ट
वरिष्ठ संवाददाता,भागलपुरSat, 03 Jul 2021 07:59 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

पश्चिमी व उत्तरी बिहार में अतिसक्रिय मानसून शुक्रवार को भागलपुर में आकर कुछ कमजोर पड़ गया। दिनभर बादल छाये रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। हालांकि मौसम विभाग शनिवार एवं रविवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जता रहा है।

बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान दिन का पारा जहां 5.2 डिग्री सेल्सियस उछल गया तो रात के तापमान में भी 0.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गयी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.5 व न्यूनतम 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार की सुबह में 98 प्रतिशत रही आर्द्रता शाम साढ़े पांच बजे तक कम होकर 81 प्रतिशत पर आ गयी। जबकि दिनभर छह किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तर-पूर्वी हवा बही। अगर बारिश की बात करें तो बीते 24 घंटे में (गुरुवार की सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर शुक्रवार की सुबह आठ बजे के बीच) 11 मिमी बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक जीपी मंडल ने बताया कि शनिवार व रविवार को आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश या फिर बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान इन दिनों जहां 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा तो न्यूनतम तापमान 24 स 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें