ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारLalu Yadav Rally Live: छह साल बाद गरजे लालू, कहा- डर गए हैं नीतीश कुमार, मैं विसर्जन करने आया हूं

Lalu Yadav Rally Live: छह साल बाद गरजे लालू, कहा- डर गए हैं नीतीश कुमार, मैं विसर्जन करने आया हूं

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव छह साल बाद आज चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। लालू बिहार की दो विधानसभा सीटों तारापुर और कुशेश्वरस्थान के लिए होने वाले वाले...

Lalu Yadav Rally Live: छह साल बाद गरजे लालू, कहा- डर गए हैं नीतीश कुमार, मैं विसर्जन करने आया हूं
लाइव हिन्दुस्तान,तारापुरWed, 27 Oct 2021 01:12 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव छह साल बाद आज चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। लालू बिहार की दो विधानसभा सीटों तारापुर और कुशेश्वरस्थान के लिए होने वाले वाले उपचुनाव प्रचार कर रहे हैं। वे अभी तारापुर में रैली कर रहे हैं। इसके बाद कुशेश्वरस्थान जाएंगे। माना जा रहा है कि लालू की एंट्री से चुनावी समीकरण बदल सकते हैं। वहीं आरजेडी समर्थकों में भारी उत्साह नजर आ रहा हैं। वे बेसब्री से तारापुर के ईदगाह मैदान में अपने नेता के आने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि सभी पार्टियों ने इन सीटों पर जीत हासिल करने के लिए अपनी ताकत झोंक दी है। देखना होगा कि 30 अक्टूबर को जनता किसके पक्ष में वोट करती है। वहीं दो नवंबर को नतीजे घोषित होंगे।

लाइव अपडेट:-

- लालू ने शराबबंदी पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में चूहा शराब पी लेता है। नीतीश ने कोई काम नहीं किया। नीतीश ने कहा था कि विशेष दर्जा दिलाने वाले का साथ देंगे। बिहार को अब तक विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला। नीतीश कहते थे कि मैं मिट्टी में मिल जाऊंगा लेकिन बीजेपी के साथ नहीं जाऊंगा।

- तारापुर को हमने अनुमंडल बनाया है। तेजस्वी को जनता ने मुख्यमंत्री बनाया था। धोखा देकर उन्होंने सरकार बना ली। बिहार की जनता आरजेडी के साथ है। 

- मैं विसर्जन करने आया हूं। तेजस्वी ने कचूमर निकाल दिया है। सभी एकजुट होकर वोट कीजिए। बिहार में विकास का कोई काम नहीं हुआ है। यहां बेरोजगारी है। नीतीश कुमार डर गए हैं।

- जनता को संबोधित करते हुए लालू ने कहा कि मैं जनता को प्रणाम करने आया हूं। लोकशाही के सामने कोई नहीं टिका है। यह लड़ाई सरकार और जनता के बीच में है।

- लालू यादव के साथ मंच पर तेजस्वी यादव सहित कई नेता मौजूद हैं।

- लालू यादव तारापुर के ईदगाह मैदान पहुंच गए हैं। वे यहां चुनावी रैली संबोधित को कर रहे हैं।

- रैली को संबोधित करने से पहले लालू यादव ने कहा, 'मैंने सोनिया गांधी से बात की। उन्होंने मुझसे मेरी कुशलक्षेम और मैं कहां हूं इसके बारे में पूछा। मैंने कहा कि मैं ठीक हूं, आपकी पार्टी एक अखिल भारतीय पार्टी है, इसलिए सभी समान विचारधारा वाले लोगों और पार्टियों को एक मजबूत विकल्प (सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ) बनाने के लिए सभी लोगों की एक बैठक बुलानी चाहिए।'

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें