Hindi NewsBihar Newslalu yadav says what authority are you telling the future of the great coalition
किस अधिकार से बता रहे हैं महागठबंधन का भविष्य  : लालू

किस अधिकार से बता रहे हैं महागठबंधन का भविष्य  : लालू

संक्षेप:

राजद प्रमुख लालू प्रसाद (lalu yadav) ने अपने ट्वीटर हैंडलर से राज्य सरकार पर हमला बोला और आरोप लगाया कि महागठबंधन के वोट से कुर्सी पर बैठे लोग किस जुबान से महागठबंधन का भविष्य बता रहे हैं। बुधवार को...

Jan 09, 2019 11:46 pm ISTहिन्दुस्तान ब्यूरो  पटना
share Share
Follow Us on

राजद प्रमुख लालू प्रसाद (lalu yadav) ने अपने ट्वीटर हैंडलर से राज्य सरकार पर हमला बोला और आरोप लगाया कि महागठबंधन के वोट से कुर्सी पर बैठे लोग किस जुबान से महागठबंधन का भविष्य बता रहे हैं। बुधवार को किए गए ट्वीट में श्री प्रसाद ने बिना किसी का नाम लिए यह आरोप लगाया। कहा कि ऐसे लोगों कुछ सोचते नहीं। 

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने ट्वीट कर सवर्णों को दस फीसदी आरक्षण के मसले पर कहा कि अगर 15 फीसदी आबादी को 10 फीसदी आरक्षण तो फिर 85 फीसदी आबादी को 90 फीसदी आरक्षण हर हाल में मिलना चाहिए। सवाल किया कि दस फीसदी आरक्षण किस आयोग और सर्वेक्षण रिपोर्ट के आधार पर दिया जा रहा है। सरकार इसे विस्तार से बताए।