ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब- लालू यादव

बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब- लालू यादव

राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने कहा बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। रोम में अशांति के बीच नीरो वंशी बजा रहा था, उसी प्रकार बिहार में स्थिति है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ऊपर जान का खतरा...

बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब- लालू यादव
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 29 Aug 2018 05:53 PM
ऐप पर पढ़ें

राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने कहा बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। रोम में अशांति के बीच नीरो वंशी बजा रहा था, उसी प्रकार बिहार में स्थिति है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ऊपर जान का खतरा की बात सुनकर हैरानी हुई। लालू यादव रांची रवाना होने के पूर्व बुधवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात कर रहे थे।

बता दें कि लालू यादव को रांची उच्च न्यायालय द्वारा स्वास्थ्य कारणों से 60 दिनों की औपबंधिक जमानत दी गई थी। इस दौरान पटना व मुंबई में उनका लगातार इलाज चल रहा था। मुंबई स्थित एशियन हर्ट इंस्टीट्यूट में ढाई महीने पूर्व फिस्टुला (भंगदर) का ऑपरेशन हुआ था। 

रांची हाईकोर्ट ने निर्देश दिया था कि आत्मसमर्पण करने के बाद लालू रिम्स में अपना इलाज करा सकते हैं। अगर जरूरत पड़ी तो रिम्स के चिकित्सक बड़े अस्पताल के चिकित्सकों से बात करेंगे। न्यायालय ने लालू प्रसाद के पटना स्थित घर पर रहने पर नाराजगी जताई थी। 

आज लालू यादव जाएंगे रांची, रिम्स में कराएंगे जांच

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें