Hindi NewsBihar NewsLalan Singh News Chaos in Lalan Singh Meat Rice Banquet DSP got injured View Video
Lalan Singh News: ललन सिंह के मीट चावल भोज में खाने के लिए बवाल, चले डंडे, डीएसपी को आई चोट;  देखें Video

Lalan Singh News: ललन सिंह के मीट चावल भोज में खाने के लिए बवाल, चले डंडे, डीएसपी को आई चोट; देखें Video

संक्षेप:

कई कार्यकर्ता पंडाल के अंदर प्रवेश भी कर चुके थे। पंडाल में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न होने लगी। इसे देख वहां मौजूद पुलिस पदाधिकारी तथा पार्टी के वरीय कार्यकर्ताओं द्वारा पंडाल से बाहर निकाला गया।

May 14, 2023 02:56 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिंदुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह द्वारा पोलो मैदान में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के सम्मान में आयोजित सम्मान भोज मैं अत्यधिक भीड़ जुट जाने के कारण शुरुआती दौर में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई।। अनियंत्रित भीड़ को काबू में करने के लिए हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। हालांकि मौके पर मौजूद जदयू और राजद के वरीय कार्यकर्ता और पुलिस पदाधिकारियों द्वारा तुरंत बेकाबू हुई भीड़ को नियंत्रित कर लिया गया। 

दरअसल मीट भात के भोज की पहली पंक्ति में 2000 सीट फुल हो जाने के बाद वहां खड़े अन्य कार्यकर्ता पंडाल के अंदर जाने के लिए उतावले हो रहे थे। कई कार्यकर्ता पंडाल के अंदर प्रवेश भी कर चुके थे। पंडाल में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न होने लगी। इसे देख वहां मौजूद पुलिस पदाधिकारी तथा पार्टी के वरीय कार्यकर्ताओं द्वारा भीड़ को पंडाल से बाहर निकालने में जुट गए। इसी दौरान भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि कुछ देर में ही स्थिति को नियंत्रित करते हुए सामान्य कर लिया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके पहले पुलिस ने भीड़ में शामिल लोगों पर बल प्रयोग किया। उनकी थप्पड़ और मुक्के से पिटाई की। कई लोग खाने के पहले ही गिर गए। इस दौरान सदर एसडीपीओ राजेश कुमार की उंगली में चोट भी आई। पुलिस की सख्ती के कुछ देर बाद सब कुछ शांत हो गया। इस मामले में पुलिस कुछ बताने से इंकार कर रही है।

हंगामा देख सांसद ललन सिंह अपने समर्थकों के साथ पंडाल में पहुंचे। उन्होंने पंडाल के अंदर लगे सभी टेबल पर बैठे कार्यकर्ताओं के पास जा जाकर हाथ जोड़ कर उनका सम्मान किया।  सम्मान भोज में शिरकत करने के लिए कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। भोज में 35 हजार लोगों का भोजन तैयार किया गया है। इसके लिए पड़ोसी राज्य झारखंड से बकरे मंगाए गए। सुबह से ही इसकी तैयारी की जा रही थी।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।