ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारसुशील मोदी का हमला, देश छोड़ इटली गए राहुल गांधी ने किसानों को दिया धोखा

सुशील मोदी का हमला, देश छोड़ इटली गए राहुल गांधी ने किसानों को दिया धोखा

भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उन्होंने राफेल विमान खरीद और नागरिकता कानून की तरह नये कृषि कानून को लेकर भी लोगों को गुमराह किया। उनकी पार्टी की सरकार ने पंजाब के कुछ...

सुशील मोदी का हमला, देश छोड़ इटली गए राहुल गांधी ने किसानों को दिया धोखा
पटना, हिन्दुस्तान टीमMon, 28 Dec 2020 08:48 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उन्होंने राफेल विमान खरीद और नागरिकता कानून की तरह नये कृषि कानून को लेकर भी लोगों को गुमराह किया। उनकी पार्टी की सरकार ने पंजाब के कुछ बड़े किसानों को मंडी और ठेका खेती को लेकर ऐसा उकसाया कि वे महीनेभर से दिल्ली में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। जब किसानों के मुद्दे पर सरकार से महत्वपूर्ण वार्ता होने वाली है, तब राहुल गांधी बिना कोई कारण बताए इटली चले गए। वे संसद का सत्र छोड़कर भी छुट्टी मनाने विदेश जा चुके हैं। ऐसा कर उन्होंने किसानों के साथ धोखा किया।

सोमवार को ट्वीट कर सुशील मोदी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और तेजस्वी प्रसाद यादव ने बार-बार साबित किया कि वंशवादी राजनीति के राजकुमार देश को जिम्मेदार विपक्ष नहीं दे सकते। बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी चमकी बुखार, बाढ़-जल जमाव और विधानमंडल सत्र के समय बिहार से गायब रह चुके हैं। देश जानना चाहता है कि जो लोग प्रधानमंत्री की पारदर्शी और उद्देश्यपूर्ण कूटनीतिक विदेश यात्राओं पर अनर्गल सवाल पूछते थे, वे अपनी यात्राएं इतनी रहस्यमयी क्यों रखना चाहते हैं। कांग्रेस 2 करोड़ किसानों के हस्ताक्षर लेने का दावा कर रही है। उसे बताना चाहिए कि उसने हस्ताक्षर अभियान कब चलाया। 

देश के संविधान पर खतरा, कारपोरेट घरानों के दबाब में किसानों की नहीं सुन रही सरकार: कांग्रेस
बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा ने आरोप लगाया है कि देश के संविधान पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। पहली बार संवैधानिक संस्थाएं सरकार के हाथ के खिलौना के रूप में दिखने लगी हैं। सरकार के विरोध में खड़ा होने का मतलब ऐसी संस्थाओं के निशाने पर आना है। ये आरोप उन्होंने कांग्रेस के 136वां स्थापना दिवस पर पार्टीजनों को संबोधित करते हुए लगाए। विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने भी कांग्रेसजनों को संबोधित किया। पार्टीजनों ने सेवा दल का 98वां दल दिवस भी उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया। प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस ध्वज फहराया व सेवा दल के मुख्य संगठक रामानन्द सिंह को नया झंडा प्रदान किया।

नेताओं ने आरोप लगाया कि किसान अपनी मांगों के लिये इस भीषण शीतलहरी में दिल्ली के बोर्डर पर 32 दिनों से आन्दोलनरत हैं, लेकिन केन्द्र सरकार बड़े उद्योगपतियों एवं कारपोरेट घरानों के दबाब में आखें मूंद कर बैठी है। मीडिया विभाग के अध्यक्ष एचके वर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेसजनों का आह्वान किया कि वर्त्तमान केन्द्र सरकार की जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने के लिये तैयार रहें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें