ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारKatihar Mayor Murder Case: बीजेपी विधायक के भतीजा समेत 12 पर केस, 4 गिरफ्तार, 2 लोडेड पिस्टल व चार बाइक बरामद

Katihar Mayor Murder Case: बीजेपी विधायक के भतीजा समेत 12 पर केस, 4 गिरफ्तार, 2 लोडेड पिस्टल व चार बाइक बरामद

कटिहार नगर निगम के मेयर शिवराज पासवान की गुरुवार रात करीब 9 बजे शहर के संतोषी चौक पर बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। इस मामले में कोढ़ा की भाजपा विधायक कविता पासवान के भतीजा नीरज कुमार समेत 12...

Katihar Mayor Murder Case: बीजेपी विधायक के भतीजा समेत 12 पर केस, 4 गिरफ्तार, 2 लोडेड पिस्टल व चार बाइक बरामद
कटिहार हिन्दुस्तान टीमFri, 30 Jul 2021 04:18 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

कटिहार नगर निगम के मेयर शिवराज पासवान की गुरुवार रात करीब 9 बजे शहर के संतोषी चौक पर बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। इस मामले में कोढ़ा की भाजपा विधायक कविता पासवान के भतीजा नीरज कुमार समेत 12 लोगों को नामजद किया गया है। चार आरापियों को गिरफ्तार कर भी लिया गया। संतोषी रेलवे फाटक के पास से दो लोडेड पिस्टल और चार बाइक पुलिस ने बरामद की है। हत्या को लेकर गुरुवार रात शहर का माहौल तनावपूर्ण रहा।

हत्या के विरोध में शुक्रवार को शहर की छोटी-बड़ी सभी दुकानें बंद रहीं। सुबह करीब पांच बजे पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके घर पर लाया गया। शव पहुंचते ही मेयर की पत्नी वार्ड पार्षद मंजू देवी, दोनों बेटियां और परिजन दहाड़ें मार कर रोने लगे। बाद में पार्थिव शरीर को नगर निगम कार्यालय लाया गया, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शव यात्रा में सभी वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया। विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। मनिहारी के गंगा तट पर दोपहर में मेयर का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। छोटे भाई छोटू पासवान ने उन्हें मुखाग्नि दी।

 

 

स्पीडी ट्रायल चला दिलायी जाएगी सजा: आईजी

पूर्णिया रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुरेश प्रसाद चौधरी शुक्रवार को कटिहार पहुंचे। उन्होंने दिवंगत मेयर की पत्नी मंजू देवी से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली। आईजी ने कहा कि हत्याकांड में शामिल चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना को लेकर अलग-अलग बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। स्पीडी ट्रायल चला कर आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी। इससे पूर्व फॉरेंसिक टीम के एडीशनल डायरेक्टर सर्वेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया तथा सैंपल कलेक्ट कर तफ्तीश में जुट गए हैं। आईजी के साथ एसपी विकास कुमार भी थे। सदर एसडीओ शंकर शरण ओमी और सदर एसडीपीओ अमरकांत झा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

शहर में जगह-जगह पुलिस की तैनाती

घटनास्थल के साथ साथ मृतक के घर पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न 10  चौक-चौराहों पर पुलिस फोर्स के साथ-साथ दंडाधिकारी की तैनाती की गयी है। विधि व्यवस्था को नियंत्रित रखने के लिए एसडीओ नगर थाना में कैंप किए रहे। एसडीओ ने बताया कि माहौल शांतिपूर्ण है। सभी संबंधित चौक-चौराहों पर पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी को तैनात किया गया है।

गलत हुआ है, निर्दोष नहीं फंसे: विधायक

कोढ़ा विधायक कविता पासवान ने कहा कि हत्याकांड की निंदा करते हैं। हत्याकांड में भतीजा का नाम आने पर कहा कि गलत हुआ है। पुलिस अनुसंधान कर रही है। दोषी बचे नहीं और निर्दोष फंसे नहीं। जो भी दोषी हो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। दोषी बख्शा नहीं जाएगा।

डिप्टी सीएम ने घटना की निंदा की

घटना की  निंदा डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, सांसद दुलाल चंद गोस्वामी, विधायक विजय कुमार सिंह, पूर्व मंत्री डॉ राम प्रकाश महतो, पूर्व मंत्री तारिक अनवर, निखिल चौधरी, पूर्व एमएलसी राजवंशी सिंह, एमएलसी अशोक कुमार अग्रवाल समेत विभिन्न दलों के नेताओ ने निंदा की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें