karpuri thakur bharat ratna Nitish Kumar reaction on decision to give Bharat Ratna to Karpoori Thakur कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने पर नीतीश कुमार का आ गया रिएक्शन, जानिए क्या कहा, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar Newskarpuri thakur bharat ratna Nitish Kumar reaction on decision to give Bharat Ratna to Karpoori Thakur

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने पर नीतीश कुमार का आ गया रिएक्शन, जानिए क्या कहा

सीएम नीतीश ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के केंद्र सरकार के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा, वो हमेशा से स्व. कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग करते रहे हैं।

Malay Ojha हिन्दुस्तान, पटनाTue, 23 Jan 2024 09:14 PM
share Share
Follow Us on
कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने पर नीतीश कुमार का आ गया रिएक्शन, जानिए क्या कहा

Karpuri Thakur Bharat Ratna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महान समाजवादी नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री  कर्पूरी ठाकुर को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के केंद्र सरकार के निर्णय पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है और इसे सही निर्णय बताया है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर  को उनकी 100वीं जयंती पर दिया जाने वाला ये सर्वोच्च सम्मान दलितों, वंचितों और उपेक्षित तबकों के बीच सकारात्मक भाव पैदा करेगा। उन्होंने कहा कि वो हमेशा से स्व. कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग करते रहे हैं। आज कर्पूरी ठाकुर को दिए जाने वाले इस सम्मान से उन्हें खुशी मिली है और जदयू की वर्षो पुरानी मांग पूरी हुई है। 

वहीं राजद ने केंद्र सरकार द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर को 'भारत रत्न' दिए जाने के निर्णय को पार्टी के लंबे संघर्षों की उपलब्धि बताया। प्रदेश राजद के मुख्य  प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने की मांग जदयू-राजद लंबे समय से कर रही थी। वहीं, राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में राजद जननायक कर्पूरी ठाकुर को 'भारतरत्न' देने की मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रही थी। देर से हीं सही लेकिन केन्द्र सरकार को करोड़ों लोगों की भावनाओं के सामने झूकना पड़ा। राजद प्रवक्ता ने इसे बिहार ही नहीं बल्कि कर्पूरी ठाकुर को आदर्श मानने वाले देश के करोड़ों लोगों की जीत बताया। 

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देना स्वागतयोग्य : कांग्रेस
कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा स्वागत योग्य है। भले ही चुनाव के समय मोदी सरकार ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए इसकी घोषणा की। कर्पूरी जी को भारत रत्न पहले ही मिल जाना चाहिए था। कर्पूरी जी ने गरीबों, महिलाओं, युवाओं और वंचितों को हक दिलाने के लिए बुहत काम किया था। वहीं कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देने की घोषणा स्वागतयोग्य है। लेकिन भाजपा के लोगों में कर्पूरी ठाकुर के प्रति सम्मान का कोई भाव नहीं है। यह चुनाव के दौरान जातीय गोलबंदी के लिए लिया गया फैसला है। भाजपा ने कभी भी कर्पूरी ठाकुर को सम्मान नहीं दिया। कर्पूरी जी के खिलाफ ये लोग नारा लगाते रहे हैं।