ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार में कंझावला जैसा केस, ऑटो वाले ने बाइक सवार को 2KM तक घसीटा, हालत गंभीर

बिहार में कंझावला जैसा केस, ऑटो वाले ने बाइक सवार को 2KM तक घसीटा, हालत गंभीर

युवक मुंगेर से हेमपुर बाइक पर जा रहा था। तभी एक ऑटो से उसकी बाइक की टक्कर हो गई और उसका पैर ऑटो रिक्शा में फंस गया। ऑटो चालक ने युवक को करीब दो किलोमीटर तक घसीटा और उसे वहीं छोड़कर भाग गया।

बिहार में कंझावला जैसा केस, ऑटो वाले ने बाइक सवार को 2KM तक घसीटा, हालत गंभीर
Jayesh Jetawatआदित्य नाथ झा, एचटी,सहरसाWed, 18 Jan 2023 01:17 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

बिहार के सहरसा से देश की राजधानी दिल्ली के कंझावला जैसा मामला सामने आया है। बिहरा थाना इलाके में अगवानपुर-सहरसा रोड पर मंगलवार रात एक ऑटो चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। फिर उसे करीब दो किलोमीटर तक घसीटा और बाद में घायल अवस्था में सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे में घायल हुए युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक युवक की पहचान श्याम किशोर सिंह के रूप में हुई है। वह नौहट्टा गांव के हेमपुर गांव का रहने वाला है। एक निजी अस्पताल में उसका इलाज जारी है। उसकी हालत काफी गंभीर है। हादसा रात करीब 9 बजे हुआ।

युवक के एक करीबी रिश्तेदार ने बताया कि श्याम किशोर अपने दादा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मुंगेर से हेमपुर बाइक पर आ रहा था। तभी एक ऑटो से उसकी बाइक की टक्कर हो गई और उसका पैर ऑटो रिक्शा में फंस गया। ऑटो चालक ने युवक को करीब दो किलोमीटर तक घसीटा, फिर सड़क किनारे फेंककर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे जख्मी हालत में देखा तो एंबुलेंस को बुलाया और सहरसा अस्पताल ले जाया गया।

सदर अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि पीड़ित की हालत बहुत गंभीर है। उसे हादसे की वजह से सदमा भी लगा है और उसका दायां पैर काटना पड़ सकता है। काफी खून बहने और उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

एसएचओ अकमल हुसैन ने कहा कि अब तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। मगर पुलिस पीड़ित परिवार से संपर्क में है। पीड़ित का सहरसा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। ऑटो ड्राइवर की पहचान कर ली गई है।

कंझावला केस में पुलिस ने हत्या की धारा जोड़ी, यह भी बताया- क्यों लिया फैसला

दिल्ली के कंझावला केस से देश भर में उबाल

बता दें कि 31 दिसंबर की रात को दिल्ली के कंझवाला में स्कूटी पर जा रही 20 साल की युवती अंजलि सिंह को कार सवार युवकों ने टक्कर मार दी थी। उसका शव कार में फंस गया था, जिसे आरोपियों ने करीब एक घंटे तक सड़क पर घसीटा। इस घटना से देश भर में उबाल आ गया था। पुलिस को न्यू ईयर पर उसका शव नग्न हालत में मिला था। पुलिस ने अब इस मामले में हत्या की धारा भी जोड़ दी है। सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें