ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार: सीएम नीतीश से मिले जीतन राम मांझी, कहा- नो कमेंट

बिहार: सीएम नीतीश से मिले जीतन राम मांझी, कहा- नो कमेंट

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मंगलवार की शाम पूर्व मुख्यमंत्री व ‘हम’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवास में दोनों नेताओं में करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई।...

बिहार: सीएम नीतीश से मिले जीतन राम मांझी, कहा- नो कमेंट
पटना हिन्दुस्तान टीमTue, 17 Mar 2020 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मंगलवार की शाम पूर्व मुख्यमंत्री व ‘हम’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवास में दोनों नेताओं में करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। लेकिन बातचीत के बाद मांझी ने कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया। 

मीडिया कर्मियों के काफी पूछने के बाद भी हाथ जोड़ कर कहा कि नो कमेंट। इन दोनों नेताओं की मुलाकात के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि महागठबंधन में राजद के अडि़यल रवैए के मद्देनजर जीतन राम मांझी ने यह मुलाकात की है। राजद उनके समन्वय समिति की मांग को स्वीकार नहीं कर रहा है। मांझी ने 16 मार्च को ही यह कह दिया था कि यदि राजद समन्वय समिति की मांग नहीं मानता है तो वे अप्रैल माह में अलग रास्ता अपना सकते हैं।

मांझी, रालोसपा समेत महागठबंधन के कई नेता फिलहाल तेजस्वी यादव को अपना नेता व अगला मुख्यमंत्री स्वीकार करने में असहज भी रहे हैं। मांझी ने विधान मंडल के बजट सत्र के दौरान भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री के रुप में सबसे उपयुक्त चेहरा करार दिया था। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें