jinnah worshipers should stay in pakistan bjp attacked JDU MLC khalid anwar जिन्ना की पूजा करने वालों को पाकिस्तान में रहना चाहिए... जेडीयू MLC पर बीजेपी ने बोला हमला, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar Newsjinnah worshipers should stay in pakistan bjp attacked JDU MLC khalid anwar

जिन्ना की पूजा करने वालों को पाकिस्तान में रहना चाहिए... जेडीयू MLC पर बीजेपी ने बोला हमला

जदयू विधान पार्षद खालिद अनवर ने कहा है कि मोहम्मद अली जिन्ना संयुक्त भारत के बड़े स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने देश का बंटवारा कराया, यह दुर्भाग्यपूर्ण है पर इस बंटवारे में कांग्रेस पार्टी और पं....

Malay Ojha पटना हिन्दुस्तान टीम, Fri, 12 Nov 2021 11:05 PM
share Share
Follow Us on
जिन्ना की पूजा करने वालों को पाकिस्तान में रहना चाहिए... जेडीयू MLC पर बीजेपी ने बोला हमला

जदयू विधान पार्षद खालिद अनवर ने कहा है कि मोहम्मद अली जिन्ना संयुक्त भारत के बड़े स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने देश का बंटवारा कराया, यह दुर्भाग्यपूर्ण है पर इस बंटवारे में कांग्रेस पार्टी और पं. जवाहर लाल नेहरू की भूमिका भी कम नहीं थी। नेहरू ने भी बंटवारा रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। वे चाहते तो देश को विभाजित होने से रोक सकते थे पर उन्होंने अपनी कुर्सी की खातिर ऐसा नहीं किया। वहीं जेडीयू एमएलसी के बयान का विरोध करते हुए पंचायती राज मंत्री तथा भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि जो लोग भारत में रहकर जिन्ना की पूजा कर रहे हैं, उन्हें पाकिस्तान में रहना चाहिए, हिन्दुस्तान में ऐसे लोगों के लिए कोई जगह नहीं है। 

पूर्व कानून मंत्री सलमान खुर्शीद की किताब पर उठे विवाद के संदर्भ में खालिद अनवर ने शुक्रवार को यह बात कही है। यह भी कहा कि सलमान खुर्शीद की किताब में भगवा आतंकवाद की बात कही गई है। यह सब सही नहीं है। आतंक को कोई रंग देना कि यह भगवा आतंकवाद है या हरा, सही नहीं है। कहा कि कांग्रेस इसी तरह समाज को विभाजित करती रही है। चाहे वह धर्म के नाम पर हो या रंग के नाम पर। इसी तरह वे सत्ता में रहे हैं। इसी सोच का नतीजा था कि देश का बंटवारा हुआ। 

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद के बहाने मो. अली जिन्ना को देशभक्त बताने वाले जदयू विधान पार्षद खालिद अनवर के बयान पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आपत्ति जताई है। वरिष्ठ भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि भारत महात्मा गांधी को मानने वाला देश है। जो हिन्दुस्तान में रहने वाले लोग हैं वह गांधी और भारत माता की पूजा करते हैं। जिनकी मानसिकता पाकिस्तान की थी, वह जिन्ना की पूजा करने  पाकिस्तान चले गए थे। उन्होंने आगे कहा कि आज भी जो लोग भारत में रह गए हैं और यहां जिन्ना की पूजा कर रहे हैं, उन्हें पाकिस्तान में रहना चाहिए, हिन्दुस्तान में ऐसे लोगों के लिए कोई जगह नहीं है।