ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारजहानाबादः महिला से चेन छीन रहे लुटेरों से भिड़ा पुलिस कांस्टेबल, मारी गोलियां

जहानाबादः महिला से चेन छीन रहे लुटेरों से भिड़ा पुलिस कांस्टेबल, मारी गोलियां

बिहार में बेलगाम बदमाशों ने एक बार फिर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। सरेराह महिला से चेन छीनकर भागते समय पीछा करने पर पुलिस कांस्टेबल को गोली मार दी। वारदात शहर के काको रोड कृषि फॉर्म के समीप...

जहानाबादः महिला से चेन छीन रहे लुटेरों से भिड़ा पुलिस कांस्टेबल, मारी गोलियां
जहानाबाद। निज प्रतिनिधिThu, 21 Oct 2021 09:54 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

बिहार में बेलगाम बदमाशों ने एक बार फिर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। सरेराह महिला से चेन छीनकर भागते समय पीछा करने पर पुलिस कांस्टेबल को गोली मार दी। वारदात शहर के काको रोड कृषि फॉर्म के समीप संचालित सब्जी मंडी में हुई। घायल कांस्टेबल को पटना रेफर किया गया है। 

बताया जा रहा है कि कांस्टेबल विभूति कुमार (35 वर्ष) चुनाव ड्यूटी के दौरान जहानाबाद आए हुए थे। गुरुवार शाम वह कृषि फार्म के समीप संचालित मंडी में सब्जी खरीदने के लिए गए थे। इसी दौरान एक महिला के गले से दो बाइक सवार बदमाशों ने चेन छीनने की कोशिश की। शोर मचने पर कांस्टेबल विभूति कुमार बदमाशों से भिड़ गए। इसी दौरान खुद को फंसता देख एक बदमाश ने कांस्टेबल को दो गोलियां मार दी। गोली लगते ही कांस्टेबल जमीन पर गिर पड़े। उनके गिरते ही अन्य लोग भी सहम गए और लुटेरे आराम से भाग निकले। 

आनन-फानन में कांस्टेबल ने को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पाकर नगर थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। घटनास्थल पर जाकर मामले की तहकीकात की। निजामुद्दीनपुर और जगदीश नगर के कई शुभचिंतक और परिवार के लोग अस्पताल में पहुंच गए।

कांस्टेबल विभूति कुमार फिलहाल पटना में पदस्थापित हैं। इक्कील टोला बिशुनपुर गांव के मूल निवासी हैं। वह शहर के निजामुद्दीनपुर के पास जगदीश नगर स्थित मकान में रहते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें