ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारतेजस्वी का ग्रह नक्षत्र खराब चल रहा, अपनी जन्म कुंडली दिखाएं: जदयू प्रवक्ता संजय सिंह

तेजस्वी का ग्रह नक्षत्र खराब चल रहा, अपनी जन्म कुंडली दिखाएं: जदयू प्रवक्ता संजय सिंह

प्रदेश जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए उन्हें अपनी जन्म कुंडली दिखाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि उनका ग्रह नक्षत्र खराब चल रहा है। यह ग्रह...

तेजस्वी का ग्रह नक्षत्र खराब चल रहा, अपनी जन्म कुंडली दिखाएं: जदयू प्रवक्ता संजय सिंह
हिन्दुस्तान,पटनाSun, 10 Jan 2021 09:57 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए उन्हें अपनी जन्म कुंडली दिखाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि उनका ग्रह नक्षत्र खराब चल रहा है। यह ग्रह नक्षत्र उनके माता-पिता ने बचपन में ही उनकी किस्मत में लिख दिया था। दावा किया कि तेजस्वी यादव की जन्म कुंडली में कानून के शिकंजे में आना निश्चित है। ऐसे में किसी अच्छे और ज्ञानी पंडित से जाकर अपना ग्रह नक्षत्र दिखाएं, नहीं तो बहुत जल्द वे परेशानी में पड़ जाएंगे।

सिंह ने कहा कि जन्मकुंडली तो उसको दिखाना होता है जो कर्म नहीं करता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर्म पर विश्वास करते हैं, जादू टोना और आडंबरों पर नहीं। उनका यूएसपी ही कर्म है। कभी भी उन्होंने इस बात पर विश्वास नहीं किया कि उन्हें मुहूर्त दिखाना है या फिर शुभ समय का इंतजार रहता है। नीतीश कुमार सच्चे दिल से हर वक्त काम करते रहते हैं और काम करने वाले व्यक्ति के लिए हर दिन शुभ, हर वक्त सही होता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें