ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारजदयू बैठक: कार्यकारिणी की बैठक में इन अहम एजेंडों पर होगी चर्चा

जदयू बैठक: कार्यकारिणी की बैठक में इन अहम एजेंडों पर होगी चर्चा

पटना में जदयू संगठन को मजबूत करने तथा सरकार द्वारा संचालित सामाजिक अभियानों में दल की बढचढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने समेत अन्य कई एजेंडों को लेकर रविवार को पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक होगी।...

जदयू बैठक: कार्यकारिणी की बैठक में इन अहम एजेंडों पर होगी चर्चा
पटना, हिन्दुस्तान टीम Sun, 26 Nov 2017 11:12 AM
ऐप पर पढ़ें

पटना में जदयू संगठन को मजबूत करने तथा सरकार द्वारा संचालित सामाजिक अभियानों में दल की बढचढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने समेत अन्य कई एजेंडों को लेकर रविवार को पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक होगी। प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी संबोधित करेंगे।

बैठक मुख्यमंत्री आवास एक अणो मार्ग में सुबह 11 बजे से होगी। जदयू से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक का मुख्य एजेंडा राज्यभर में बूथ लेबल एजेंट (बीएलओ) बनाना है। इसके साथ ही 15 से 18 नवम्बर तक सभी 38 जिलों में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन, दहेजबंदी, बाल विवाह, शराबबंदी, सात निश्चय, लोक शिकायत निवारण कानून समेत सरकार के सामाजिक अभियान तथा जनहित के कार्यों पर भी विचार होगा तथा इनमें जदयू की और बेहतर भागीदारी बनाने पर मंथन किया जाएगा।

बैठक में पार्टी के सभी प्रमुख नेताओं के साथ ही, सभी प्रदेश पदाधिकारी, सभी 51 संगठन जिलाध्यक्ष, 27 प्रकोष्ठों के अध्यक्ष समेत राज्य कार्यकारिणी के सभी सदस्य शामिल होंगे। पार्टी महासचिव नवीन कुमार आर्य एवं अनिल कुमार ने बताया कि शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह ने राज्य कार्यकारिणी की बैठक की पूर्व संध्या पर 36 हार्डिंग रोड में इसकी तैयारियों की समीक्षा की। इसमें प्रदेश पदाधिकारियों के साथ ही जदयू के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) रामचन्द्र प्रसाद सिंह एवं विधान परिषद के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह भी शामिल हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें