ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारजन आकांक्षा रैली: कांग्रेस के तीन सीएम ने यूं दागा भाजपा पर निशाना

जन आकांक्षा रैली: कांग्रेस के तीन सीएम ने यूं दागा भाजपा पर निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान से सत्ता में वापसी के लिए शंखनाद किया। पटना की रैली में राहुल गांधी के साथ मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी आए...

जन आकांक्षा रैली: कांग्रेस के तीन सीएम ने यूं दागा भाजपा पर निशाना
पटना, हिन्दुस्तान टीमSun, 03 Feb 2019 03:41 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान से सत्ता में वापसी के लिए शंखनाद किया। पटना की रैली में राहुल गांधी के साथ मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी आए हैं। कांग्रेस की इस रैली को आगामी लोकसभा चुनावों की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। इस रैली में कांग्रेस के तीन सीएम ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला किया। मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ बोले- बिहार देश का निर्माण करेगा। नौजवान अब ठेके नहीं काम चाहता है। भाजपा ने 5 साल पहले के मेक इन इंडिया, डिजिटल, स्किल इंडिया के नारे देकर धोखा दिया गया। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। बीजेपी के घोटाले का पर्दाफाश करेंगे। किसान की पुकार नही सुनते हैं, केवल हाथ चलाते हैं। कलाकारी की राजनीति नही चलेगी। गंगा की सफाई नही, देश के बैंक साफ हो गए। नियत साफ नहीं है। किसान बिना दाम के, नौजवान बिना काम के। सच को पहचानिए। महागठबंधन को मौका दीजिए। चुनाव का बिगुल बजा है। बिहार की विधानसभा में राहुल और लालू के झंडे लहराएगा। 

रैली में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने अपने भाषण में कहा, संवैधानिक संस्थाएं खतरे में हैं। गठबंधन करके भाजपा सरकार को हटाना है। राहुल का मतलब किसानों का सम्मान, गरीबों की चिंता है। बघेल बोले 2500 रुपये क्विंटल धान खरीद रहे हैं। 80 लाख मीट्रिक टन खरीद हुई। किसानों की जमीन वापस कर दी। 

दिल्ली में कांग्रेस की सरकार आएगी तो पटना विवि को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा देंगे: राहुल गांधी

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत बोले, भाजपा ने 2 करोड़ रोजगार, 15 लाख खाते का नारा देकर धोखा किया। भाजपा का लोकतंत्र में यकीन नही है। अगले चुनाव के लिए कांग्रेस ने किसान, नौजवान, न्यूनतम आमदनी का एजेंडा तय किया है। बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल बोले, इंदिरा गांधी की सरकार इसी मैदान की रैली का बाद सत्ता में लौटी थी। सोच की लड़ाई है। जियो और मार डालो और जियो और जीने दो के बीच लड़ाई है। चुनाव आते ही भाजपा ख्वाबों की बरसात करती है। मित्रों और भाइयों और बहनों का नारा लगाया जाता है। सच्चे दिन आएंगे का नारा दिया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें