ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारजेपी नड्डा का अध्यक्ष बनना बिहार के लिए हर्ष : CM नीतीश

जेपी नड्डा का अध्यक्ष बनना बिहार के लिए हर्ष : CM नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेपी नड्डा को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनायें दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जेपी नड्डा का भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित...

जेपी नड्डा का अध्यक्ष बनना बिहार के लिए हर्ष : CM नीतीश
पटना हिन्दुस्तान टीमMon, 20 Jan 2020 10:43 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेपी नड्डा को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनायें दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जेपी नड्डा का भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होना बिहार के लिये हर्ष का विषय है। जेपी नड्डा का बिहार से पुराना नाता रहा है। राजधानी पटना उनकी जन्मभूमि है। नड्डा में सभी को साथ लेकर चलने की विलक्षण प्रतिभा है। 

चिराग पासवान ने दी नड्डा को बधाई
लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चिराग पासवान ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जेपी नड्डा को बधाई दी है। ट्वीट कर कहा कि गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में श्रेष्ठ साबित हुए हैं। उम्मीद करता हूं कि जेपी नड्डा का कार्यकाल भी श्रेष्ठ हो।

बिहार भाजपा के नेताओं ने जेपी नड्डा को दी बधाई
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने जेपी नड्डा को बिहार भाजपा नेताओं ने बधाई दी है। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा नए आयाम स्थापित करेगी। पटना में जन्मे नड्डा एक कुशल प्रशासक के साथ-साथ कुशल संगठनकर्ता भी हैं।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि जेपी नड्डा का पटना और बिहार से विशेष लगाव रहा है। छात्र जीवन में ही उन्होंने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें