अभी इतनी ठंड नहीं है कि कंबल दें,बिहार के सरकारी अस्पताल में मरीज की जान से खिलवाड़; जरा सुनिए तेजस्वी जी
भर्ती मरीजों ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि जब यहां कंबल मांगा जाता है तो अभद्रता के साथ मनमानी करते हैं और कंबल नहीं देते हैं। घर से कंबल मंगवाकर अपना काम चला रहे है। डर से मरीज नहीं मांगते हैं।

तापमान में गिरावट के बाद लोगों को ठंड सताने लगी है। खास कर सुबह व रात के समय अधिक ठंड का असर दिख रहा है। ऐसे में जिले के सबसे बड़े अस्पताल अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों का कंबल गोदरेज में ही शोभा की वस्तु बनी हुयी है। ठंड लगने पर जब अस्पताल कर्मी से कंबल मांगा जाता है तो बोलते हैं कि अभी इतना ठंड नहीं आया है कि कंबल दें, जब आएगा तो मिलेगा। ऐसे में यहां भर्ती मरीज अपने घर से लाये हुए कंबल व चादर से रात गुजार रहे है।
किसी भी वार्ड में मरीजों को नही मिला कंबल ऐसा नहीं है कि किसी एक वार्ड में बल्कि अस्पताल के आर्थो, सर्जरी, मेडिसीन व अन्य वार्ड किसी भी वार्ड में मरीजों को अस्पताल से कंबल उपलब्ध नही कराया गया है। ऐसे में दूर-दराज से आये हुये मरीज अपने घर से लाये हुये चादर व कंबल से अपनी ठंड भगा रहे है।
मांगने पर अस्पताल कर्मी करते हैं मनमानी
यहां भर्ती मरीजों ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि जब यहां कंबल मांगा जाता है तो अभद्रता के साथ मनमानी करते हैं और कंबल नहीं देते हैं। इसके बाद घर से कंबल मंगवाकर अपना काम चला रहे है। आर्थो विभाग में भर्ती रौशनगंज के रहने वाले विक्रम कुमार ने बताया कि वह 12 नवम्बर से पैर टुटने के कारण यहां भर्ती है यहां से कंबल नही मिलने पर घर से मंगाना पड़ा।
वहीं उसके पास के बेड पर रहे शक्ति बिगहा के चन्द्रदेव दास ने बताया कि वह यहां एक महीना से भर्ती है घर से चादर व कंबल मंगाया है यहां नही मिला है। कब मिलेगा पता नही है। सर्जरी वार्ड में भर्ती छोटू कुमार जो इटहरी का रहने वाला है। वह बताया कि घर से कंबल मंगाये है। यहां कंबल नही दिया गया है। दिन में तो नही रात में ठंड लगती है। वही औषधि विभाग में भर्ती रामजीत दास जो एरू वजीरगंज के रहने वाले है। उन्होने बताया कि वह चार दिन से यहां भर्ती है वह अपने घर से कंबल नही रहने पर गेंदरा मंगाया है उसे ही ओढ रहे है।
कहते हैं अधिकारी
यह सच है कि किसी वार्ड में अभी कंबल नही दिया गया है, क्योंकिदिन में भी कहीं-कहीं पंखा चलते रहता है। छठ पर्व के बाद देखेंगे। अधिक ठंड रहने पर सभी वार्डों में मरीजों को कंबल उपलब्ध करा दिया जायेगा। -डॉ. विनोद शंकर सिंह, अधीक्षक, अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया।
