ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार5 जुलाई को पटना आएंगी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, बिहार के विधायक, सांसदों से मांगेंगी समर्थन

5 जुलाई को पटना आएंगी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, बिहार के विधायक, सांसदों से मांगेंगी समर्थन

पांच जुलाई राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू बिहार की राजधानी पटना आएंगी। पूर्व राज्यपाल मुर्मू अपने समर्थन के लिए यहां एनडीए गठबंधन में शामिल दलों जदयू, भाजपा समेत अन्य दलों से बात करेंगी।

5 जुलाई को पटना आएंगी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, बिहार के विधायक, सांसदों से मांगेंगी समर्थन
Shoib Ranaलाइव हिंदुस्तान,पटनाFri, 01 Jul 2022 10:23 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

पटना. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी और झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू 5 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना आएंगी। पूर्व राज्यपाल यहां एनडीए गठबंधन में शामिल दलों जदयू, भाजपा, हम और रालोजपा के वोटरों से समर्थन की अपील करने आ रही हैं। 

जानकारी के मुताबिक, द्रौपदी मुर्मू 5 जुलाई यानी मंगलवार की सुबह पटना पहुंचेंगी। उसके बाद बिहार में एनडीए गठबंधन के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीएम आवास में मुलाकात करेंगी। द्रौपदी मुर्मू की बिहार के सांसदों (राज्यसभा व लोकसभा) व विधायकों से मुलाकात के लिए एक बड़ी बैठक भी आयोजित की जाएगी। 

फिलहाल यह बैठक होटल चाणक्य में संभावित है। बैठक में मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव में अपने लिए समर्थन मांगेंगी। फिर दोपहर में ही गुवाहाटी रवाना हो जाएंगी। बिहार भाजपा उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पटना आने की जानकारी दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें