ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारपटना के दानापुर में आज से अग्निवीर रैली, सेना भर्ती के लिए दौड़ लगाएंगे 7 जिलों के हजारों युवा दौड़ लगाएंगे

पटना के दानापुर में आज से अग्निवीर रैली, सेना भर्ती के लिए दौड़ लगाएंगे 7 जिलों के हजारों युवा दौड़ लगाएंगे

दानापुर में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 14 दिसंबर तक किया जाएगा। इस दौरान बिहार के 7 जिलों के करीब 82 हजार युवा दौड़ में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा झारखंड की युवतियों ने भी भर्ती के लिए आवेदन दिए हैं।

पटना के दानापुर में आज से अग्निवीर रैली, सेना भर्ती के लिए दौड़ लगाएंगे 7 जिलों के हजारों युवा दौड़ लगाएंगे
Jayesh Jetawatलाइव हिन्दुस्तान,पटनाThu, 01 Dec 2022 10:32 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

बिहार की राजधानी पटना के दानापुर में गुरुवार से भारतीय सेना में अग्निवीर सैनिकों की भर्ती रैली का आगाज हो गया है। गुरुवार को पहले दिन गोपालगंज के चार हजार अभ्यर्थी दौड़ में हिस्सा ले रहे हैं। दानापुर में अग्निवीर भर्ती रैली 14 दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, गोपालगंज समेत कुल 7 जिलों के 82 हजार से ज्यादा युवा शामिल होंगे। 

विभिन्न जिलों से दर्जनों अभ्यर्थी आईडी लॉक होने की शिकायत लेकर बुधवार को भर्ती कार्यालय पहुंचे। बताया कि एडमिट कार्ड नहीं निकल पाया है। देर रात एक बजे से ही अभ्यर्थियों को कतारबद्ध करते हुए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई। अलसुबह साढ़े पांच बजे के आसपास दौड़ शुरू हुई। इधर,आनंद बाजार, तुरहा टोली, हाथी खाना, मुबारकपुर समेत आसपास के मोहल्लों में अस्थायी ठहराव और नास्ता-खाने की दुकानें खुल गई हैं। मैदान के आसपास सैन्य पुलिस की तैनाती की गई है।

भर्ती रैली की तैयारी को लेकर डीएम चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों व एसडीओ प्रदीप सिंह ने शुक्रवार की देर शाम भर्ती स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही भर्ती कार्य में लगे सैन्य अधिकारियो से मिल कर तैयारी की जानकारी ली। अधिकारियों ने शांति व्यवस्था व निष्पक्ष भर्ती कराने में हर सहयोग करने की बात करते हुए अपने पदाधिकारियो एवं पुलिस कर्मियो को आवश्यक निर्देश दिया।

दानापुर में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 14 दिसंबर तक किया जाएगा। इस दौरान बिहार के 7 जिलों के करीब 82 हजार युवा दौड़ में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा झारखंड की युवतियों ने भी भर्ती के लिए आवेदन दिए हैं। पहले दिन गोपालगंज, 2 दिसंबर को वैशाली, 3 को सीवान, 4 को छपरा, 5 को पटना, 6 को पटना-आरा 7 को आरा और 8 को बक्सर जिले के युवाओं को जीडी सैनिकों के पदों पर बहाली के लिए दौड़ आयोजित होगी। इसके बाद क्लर्क के पदों पर भर्ती की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें