ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारBihar news: नालंदा में पत्नी की बेवफाई से आहत पति ने फंदे से लटक कर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखा; अब सहन नहीं होता

Bihar news: नालंदा में पत्नी की बेवफाई से आहत पति ने फंदे से लटक कर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखा; अब सहन नहीं होता

मृतक के भाई ने बताया कि उसके पास से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें उसने पत्नी पर दूसरे के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया है। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था।

Bihar news: नालंदा में पत्नी की बेवफाई से आहत पति ने फंदे से लटक कर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखा; अब सहन नहीं होता
नालंदा हिन्दुस्तानMon, 16 May 2022 05:21 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

नालंदा जिले के लहरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर शिक्षक कॉलोनी में पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान चंद्रदेव कुमार (40 वर्ष) के रूप में की गई है। मृतक के भाई ने बताया कि उसके पास से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें उसने पत्नी पर दूसरे के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया है। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। विवाद और प्रताड़ना से तंग आकर उसने पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। 

थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। परिजन पत्नी पर आत्महत्या करने के लिए उसकाने का आरोप लगा रहे हैं। युवक के पास से मिले सुसाइड नोट में भी उसने इस बात का जिक्र किया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है। लिखित आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

चंद्रदेव ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसकी पत्नी अपने क्लासमेट के साथ बीते शुक्रवार को घर से भाग गई और कोर्ट मैरिज कर ली। युवक रामचंद्रपुर बाजार समिति में आलू और प्याज का व्यापार करता था। 2015 में युवक की शादी छबीलापुर थाना क्षेत्र के बड़हरी गांव में हुई थी। शादी के बाद 2 बच्चे हुए। एक 6 साल की बेटी और 4 साल का बेटा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें