ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारप्रवासी दिवस पर बनारस में सम्मानित होंगे होमियोपैथिक चिकित्सक डॉक्टर नीतीश

प्रवासी दिवस पर बनारस में सम्मानित होंगे होमियोपैथिक चिकित्सक डॉक्टर नीतीश

बनारस में आयोजित होने वाले प्रवासी दिवस समारोह पर प्रसिद्ध होमियोपैथिक चिकित्सक नीतीश चंद्र दूबे को एक्सलेंस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह अवार्ड उन्हें देश और विदेश में अंग क्षेत्र का नाम रोशन...

प्रवासी दिवस पर बनारस में सम्मानित होंगे होमियोपैथिक चिकित्सक डॉक्टर नीतीश
भागलपुर मुंगेर | हिंदुस्तान टीमFri, 18 Jan 2019 01:15 AM
ऐप पर पढ़ें

बनारस में आयोजित होने वाले प्रवासी दिवस समारोह पर प्रसिद्ध होमियोपैथिक चिकित्सक नीतीश चंद्र दूबे को एक्सलेंस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह अवार्ड उन्हें देश और विदेश में अंग क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए दिया जाएगा।

इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्र में भारत का नाम रोशन करने वाले रचनात्मक लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें दवाओं के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। यह आयोजन 19-20 जनवरी को बनारस में होगा। इस आयोजन में यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल, यूपी की मंत्री और इलाहाबाद की पूर्व मेयर रीता बहुगुणा जोशी के शामिल होने की संभावना है। 

कार्यक्रम का आयोजन भारतीय प्रवासियों का वैश्विक संगठन करा रहा है। बनारस के होटल ताज गैंगेज में होने वाले इस समारोह में सांस्कृतिक और वैचारिक कार्यक्रम भी होंगे। उल्लेखनीय है कि डॉ. नीतीश को कुछ समय पहले ही ब्रिटिश संसद में भी सम्मान मिल चुका है।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें