ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार के सीमांचल में प्रतिबंधित संगठन की गतिविधि बढ़ने पर गृह मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट

बिहार के सीमांचल में प्रतिबंधित संगठन की गतिविधि बढ़ने पर गृह मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट

होली के मद्देनजर सीमांचल के पूर्णिया,  कटिहार, अररिया और किशनगंज में प्रतिबंधित एक संगठन के लोगों की गतिविधि बढ़ने पर गृह मंत्रालय ने अलर्ट जारी किया है। सीमाई इलाकों पर एसएसबी और अन्य सुरक्षा...

बिहार के सीमांचल में प्रतिबंधित संगठन की गतिविधि बढ़ने पर गृह मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट
पूर्णिया। हिन्दुस्तान संवाददाताSat, 27 Feb 2021 03:10 PM
ऐप पर पढ़ें

होली के मद्देनजर सीमांचल के पूर्णिया,  कटिहार, अररिया और किशनगंज में प्रतिबंधित एक संगठन के लोगों की गतिविधि बढ़ने पर गृह मंत्रालय ने अलर्ट जारी किया है। सीमाई इलाकों पर एसएसबी और अन्य सुरक्षा बलों ने मुस्तैदी बढ़ा दी है। उत्तर प्रदेश में एक प्रतिबंधित संगठन के कई सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 

पूछताछ में सीमांचल के जिलों में कनेक्शन का खुलासा हुआ। उसके बाद सुरक्षा एजेंसी सीमांचल के कई चिन्हित जगहों पर नजर रख रही है। संगठन के लोग धार्मिक उन्माद फैलाने, आपस में लड़ाने और युवाओं को मुख्यधारा से भटकाने का काम कर रहे हैं। गृह विभाग के वरीय अधिकारियों मुआयना भी कर रहे हैं। छह दिसंबर को कटिहार एसपी के आदेश पर एक संगठन के लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी गई है। सीमांचल के कई इलाकों में प्रतिबंधित संगठन के सदस्यों के अलावा कई अन्य देशों के नागरिकों के ठिकाना रहने की संभावना खुफिया विभाग के अधिकारियों के द्वारा जताई जा चुकी है। यही वजह है कि कुछ माह पूर्व कटिहार पुलिस के द्वारा अफगानिस्तानी आधे दर्जन से अधिक नागरिकों को पकड़ कर जेल भेज दिया गया था।  

सीमांचल को बनाया ठिकाना
खुफिया विभाग और सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी सीमांचल के जिलों में प्रतिबंधित संगठन के लोग सक्रिय हुए हैं। हालांकि पश्चिम बंगाल में चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। उसी का नतीजा है कि सीमांचल के इलाकों में आकर इस तरह के लोग शरण लेना शुरू कर दिया है। पुलिस सुरक्षा एजेंसी और बॉर्डर पुलिस के द्वारा लगातार नजर रखी जा रही है। किसी भी तरह की गुप्त सूचना मिलने पर तुरंत उस पर कार्रवाई भी की जा रही है। 

छह दिसंबर को कटिहार में हुआ था मामला दर्ज
कटिहार एसपी विकास कुमार ने बताया कि कटिहार के अलावा सीमांचल के अन्य जिलों में भी संदिग्ध संगठन के सदस्यों की रहने की सूचना है। 6 दिसंबर को एक संगठन के सदस्यों के खिलाफ नगर थाना में मामला दर्ज कराया था। अफगानिस्तानी नागरिक मिलने के बाद लगातार कटिहार जिला मुख्यालय के अलावा कई अन्य प्रखंडों में भी पुलिस की गतिविधि बढ़ाई गई है। किसी भी तरह की संदिग्ध लोगों की सूचना मिलने पर पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जाती है। 

सीमांचल के जिलों और सीमाई इलाकों में कई प्रतिबंधित संगठन के सदस्यों के रहने की सूचना मिली है। इस मामले को लेकर सीमाई इलाकों में एसएसबी के जवानों को सतर्क और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने को लेकर दिशा निर्देश दिए गए हैं। इस मामले को लेकर लगातार नजर रखी जा रही है। -  एसके सारंगी, डीआईजी एसएसबी
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें