तेजस्वी ने पूर्णिया और पप्पू यादव को प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाया? बोले- जो हमारे खिलाफ, वो भाजपा के साथ

लाइव हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

आरजेडी कैंडिडेट बीमा भारती के नामांकन बाद की सभा के लिए पूर्णिया गए डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पप्पू यादव पर पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा कि जो हमारे खिलाफ है वो भाजपा के साथ है।

20240311-pat-sk-mn--bihar-assembly-39-0 jpg

बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से आरजेडी उम्मीदवार बीमा भारती ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। बीमा भारती के नामांकन के बाद आयोजित सभा में पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी पहुंचे थे। मतलब साफ है कि पप्पू यादव ने पूर्णिया सीट को लेकर आरजेडी चीफ लालू यादव से जो गुहार लगाई थी, उसका कोई असर नहीं हुआ। पप्पू ने 4 अप्रैल को पूर्णिया से नामांकन का ऐलान किया है। बीमा भारती के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होकर तेजस्वी ने जाहिर कर दिया है कि पप्पू यादव की अपील या धमकी का आरजेडी पर कोई असर नहीं हो रहा है।

अलबत्ता अब तो ऐसा लगने लगा है कि तेजस्वी ने पप्पू यादव और पूर्णिया को प्रतिष्ठा का ही सवाल बना लिया है। तेजस्वी लोकसभा चुनाव के पहले चरण की चार सीटों पर किसी आरजेडी उम्मीदवार के नामांकन में नहीं गए। दूसरे चरण में आरजेडी को पूर्णिया और बांका सीट मिली है। जयप्रकाश नारायण यादव लालू के पुराने करीबी हैं लेकिन वो उनके नामांकन में भी नहीं गए। लेकिन पप्पू की वजह से त्रिकोणीय मुकाबले का सामना करने जा रहीं बीमा भारती के बुलावे पर पूर्णिया चले गए। बीमा कुछ दिन पहले ही जेडीयू छोड़कर आरजेडी में आई हैं और एक बार निर्दलीय, एक बार आरजेडी और तीन बार जेडीयू से विधायक रह चुकी हैं। पूर्णिया में 26 अप्रैल को मतदान होना है।

पूर्णिया में पप्पू सिंह ने बढ़ाई पप्पू यादव और बीमा भारती की टेंशन, बोले- ना इसको, ना उसको, नोटा विकल्प है

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बिहार की चार सीटों, (औरंगाबाद, नवादा, जमुई और गया) पर 19 अप्रैल को मतदान है। इन चारों सीटों पर महागठबंधन के तहत आरजेडी ने उम्मीदवार उतारे हैं। सोमवार को उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने जब सारण लोकसभा सीट से कैंडिडेट बनने के बाद पहली बार रोड शो के साथ चुनाव क्षेत्र में कदम रखा तब भी तेजस्वी दिल्ली में रहने की वजह से नजर नहीं आए थे।

पत्रकारों ने जब तेजस्वी यादव से पटना में पप्पू यादव के पूर्णिया से नामांकन पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि हमारा अपना दल है, हमारा अपना गठबंधन है। गठबंधन की तरफ से बीमा भारती प्रत्याशी हैं और हमें पूरा विश्वास है कि बीमा भारती भारी मतों से चुनाव जीतेंगी। पत्रकारों ने फिर पप्पू यादव पर सवाल किया तो तेजस्वी ने कहा कि हम किसी का नाम नहीं लेते हैं लेकिन जो हमारे खिलाफ है वो बीजेपी के साथ है

Malay Ojha

लेखक के बारे में

Malay Ojha
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsप्रतिष्ठा का प्रश्न बने पप्पू? तेजस्वी बोले- जो खिलाफ, वो भाजपा के साथ