ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारसरकारी नौकरीः कृषि मंत्री सर्वजीत का ऐलान, विभाग में नौ हजार पदों पर बहाली जल्द; और क्या कहा?

सरकारी नौकरीः कृषि मंत्री सर्वजीत का ऐलान, विभाग में नौ हजार पदों पर बहाली जल्द; और क्या कहा?

मखाना का क्षेत्र पूर्णिया इलाके में बढ़ रहा है। ड्रैगन फ्रूट किसान लगा रहे हैं। ऐसे किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने अधिकारियों के साथ वहां कैंप किया।

सरकारी नौकरीः  कृषि मंत्री सर्वजीत का ऐलान, विभाग में नौ हजार पदों पर बहाली जल्द; और क्या कहा?
Sudhir Kumarहिंदुस्तान,पटनाFri, 09 Jun 2023 09:32 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने बताया कि कृषि विभाग में नौ हजार पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई है। निकट समय में इन पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। किशनगंज के डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय से कुपोषण उन्मूलन महाभियान का शुभारंभ करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं। यह अभियान राज्य के 22 जिलों के 28 गांवों में बिहार कृषि विश्वविद्यालय की ओर से चलाया जाएगा।

कृषि मंत्री ने खाद्य सुरक्षा के साथ पोषण सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। मोटे अनाज की खेती पर जोर देते हुए कहा कि पोषक तत्वों से भरपूर सभी प्रकार की फसलों को पैदा करने के लिए संसाधन उपलब्ध हैं। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के कुलपति डॉ. डीआर सिंह ने कहा कि कुपोषण की समस्या के निदान का यह पहला चरण है। मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने के साथ-साथ हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से सालों भर हरा चारा उत्पादित करने पर जोर दिया जा रहा।

लालू ने आडवाणी का रथ रोका था, मोदी के साथ  नीतीश वही करेंगे---तेजस्वी यादव ने किया बड़ा दावा

 

कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने अधिकारियों के साथ कैंप किया

बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.रामेश्वर सिंह ने कहा कि कुपोषण को दूर करने के लिए मांस, मछली एवं अंडा उत्पादन की घरेलू एवं कम लागत वाली तकनीकों का व्यवहार किया जा सकता है। इस अवसर पर कृषि निदेशक आलोक रंजन घोष, उद्यान निदेशक अभिषेक कुमार, बीएयू के डॉ. आरके सोहाने मौजूद रहे। किशनगंज में चाय का रकबा बढ़ रहा है। व्यवसायी बढ़ रहे हैं। यह अनानास का गेटवे है। मखाना का क्षेत्र पूर्णिया इलाके में बढ़ रहा है। ड्रैगन फ्रूट किसान लगा रहे हैं। ऐसे किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने अधिकारियों के साथ वहां कैंप किया। गुरुवार को किसानों और उद्यमियों के साथ परिचर्चा की। उन्होंने निर्देश दिया कि कृषि योजनाओं का लाभ इन किसानों को भी मिले। इन्हें कृषि यंत्र प्राथमिकता के तौर पर उपलब्ध कराए जाएं। कृषि मंत्री ने अररिया, पूर्णिया, कटिहार एवं किशनगंज से आये किसानों के साथ संवाद किया। उनकी समस्याएं सुनी।

हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से बिना मिट्टी उगेगा चारा

पशुओं को सालों भर हरा चारा उपलब्ध कराने के लिए हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से चारा का उत्पादित करने पर जोर दिया जा रहा है। इस तकनीक में खेती करने के लिए मिट्टी की जरूरत नहीं होती। इससे बिना मिट्टी का इस्तेमाल किए आधुनिक तरीके से खेती की जाती है, वो भी केवल पानी या पानी के साथ बालू और कंकड़ में की जाती है। इस तकनीक से खेती करने में जलवायु को नियंत्रण करने की जरूरत नहीं होती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें