ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारGood news : बिहार में पर्यटकों की सुविधा के लिए सरकार शुरू करेगी एप बेस्ड कैब सर्विस

Good news : बिहार में पर्यटकों की सुविधा के लिए सरकार शुरू करेगी एप बेस्ड कैब सर्विस

राज्य और केंद्र सरकारें पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई-नई योजनाएं लाती रहती हैं। इसी कड़ी में अब बिहार सरकार भी कुछ नई योजनाएं शरू करने वाली है। बिहार सरकार पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाने के...

Good news : बिहार में पर्यटकों की सुविधा के लिए सरकार शुरू करेगी एप बेस्ड कैब सर्विस
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 15 Mar 2018 09:31 AM
ऐप पर पढ़ें

राज्य और केंद्र सरकारें पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई-नई योजनाएं लाती रहती हैं। इसी कड़ी में अब बिहार सरकार भी कुछ नई योजनाएं शरू करने वाली है। बिहार सरकार पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ पर्यटन स्थलों की साफ सफाई पर भी ध्यान देगी। इसके अलावा पर्यटकों के घुमने फिरने में होने वाली असुविधा को देखते हुए सरकार जल्द ही एप बेस्ड कैब सर्विस को शुरू करने वाली है। इस सुविधा से पर्यटक घर बैठे मोबाइल से कैब यानी टैक्सी बुक कर पाएंगे। बिहार स्टेट टूरिज्म डेवेलमेंट कॉरपोरेशन के अनुसार इस योजना से बिहार के पर्यटन स्थलों के सफर में आसानी होगी। बीएसटीडीसी टूरिज्म डिपार्टमेंट के प्रबंधक निर्देशक ने कहा कि हम एक निजी एजेंसी के साथ करार करने जा रहे हैं, जिसके तहत जीपीएस बेस्ड कैब की सुवधिा मुहैया की जा सकेगी। इससे अपने मोबाइल से कैब बुक की जा सकेगी।  

बिहार बजट : सड़कों का बिछेगा जाल, खुशहाल होंगे गांव

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब सरकार ने कैब सर्विस शुरू की है। इससे पहले भी साल 2011 में 50 टैक्सी उपलब्ध कराई गई थीं। उस समय कुछ कारणों के चलते इस योजना को खत्म करना पड़ा था। इस नई योजना से पर्यटकों को कितना फायदा होगा यह तो समय के साथ ही पता लगेगा।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें