ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ बिहारGood News: पटना से बाबानगरी देवघर के लिए विमान सेवा आज से, जानें कितना किराया और क्या है शेड्यूल

Good News: पटना से बाबानगरी देवघर के लिए विमान सेवा आज से, जानें कितना किराया और क्या है शेड्यूल

देवघर से इंडिगो का 72 सीटों वाला विमान दिन में 11.15 बजे उड़ान भरेगा और पटना में दोपहर 12.15 बजे लैंड करेगा। पटना से वापसी के क्रम में यह विमान संख्या 6ई 7945 बनकर 12.35 बजे देवघर के लिएउड़ान भरेगा ।

Good News: पटना से बाबानगरी देवघर के लिए विमान सेवा आज से, जानें कितना किराया और क्या है शेड्यूल
Sudhir Kumarहिंदुस्तान,पटनाSun, 26 Mar 2023 05:43 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ के भक्तों के लिए अच्छी खबर है। अब वे हवाई जहाज से बाबा के दर्शन के लिए जा कर जल्दी लौट सकते हैं। बिहार के पटना से देवघर के बीच शुक्रवार से हवाई सेवा शुरू हो रही है। दरअसल, पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरने और उतरने वाले विमानों का नया शेड्यूल 26 मार्च से प्रभावी हो जाएगा। नये ग्रीष्मकालीन शेड्यूल में देवघर पटना देवघर सेक्टर में नई विमान सेवा शुरू की गई है। 

इस रूट पर सेवा हफ्ते में चार दिन

शेड्यूल के मुताबिक देवघर से इंडिगो का 72 सीटों वाला विमान दिन में 11.15 बजे उड़ान भरेगा और पटना में दोपहर 12.15 बजे लैंड करेगा। पटना से वापसी के क्रम में यह विमान संख्या 6ई 7945 बनकर 12.35 बजे उड़ान भरेगा और 1.35 बजे देवघर एयरपोर्ट पर पहुंच जाएगा। इस विमान का आरंभिक किराया 2960 रुपये रखा गया है। इस रूट पर सेवा हफ्ते में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उपलब्ध होगी। 26 मार्च से इस रूट पर विमानों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। बाबा भक्तों के दर्शन करने के लिये जाने वाले यात्रियों को इस विमान के शुरू होने से काफी सुविधा होगी। इस विमान में शुक्रवार से ही पहले दिन की उड़ान के लिये बुकिंग शुरू हो गई है।

सुबह 7.55 बजे पहली फ्लाइट आएगी

नये शेड्यूल के मुताबिक पटना में 7.55 बजे बेंगलुरु से पहली फ्लाइट आएगी जबकि पटना से पहला विमान सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर बेंगलुरु के लिये उड़ान भरेगा। दिल्ली से पटना आने के लिये पहली फ्लाइट सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर आएगी, वहीं पटना से दिल्ली के लिये पहली फ्लाइट सुबह 8.40 बजे उड़ान भरेगी। पटना से उड़ान भरने वाली आखिरी फ्लाइट इंडिगो की रात 9.30 बजे होगी। यह फ्लाइट दिल्ली के लिये जाएगी। जबकि पटना में आने वाली आखिरी फ्लाइट रात नौ बजे होगी।

सबसे ज्यादा 16 जोड़ी विमान दिल्ली मार्ग पर

नये शेड्यूल में सबसे ज्यादा विमान दिल्ली रूट पर होंगे। सूची के अनुसार इस रूट पर कुल 16 जोड़ी विमान होंगे। पटना मुंबई रूट पर चार जोड़ी विमान होंगे। पटना बेंगलुरु और पटना कोलकाता रूट पर तीन जोड़ी विमान होंगे। पटना पुणे रूट पर दो जोड़ी विमान होंगे। पटना से हैदराबाद के लिये दो विमान होंगे। अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, अमृतसर, चेन्नई, लखनऊ और देवघर के लिये एक एक विमान होंगे। पटना से रांची के लिये दो विमान होंगे जबकि रांची से पटना के लिये विमान उपलब्ध नहीं हैं। नये शेड्यूल में वाराणसी और प्रयागराज के लिये कोई फ्लाइट नहीं है।

नये शेड्यूल में यह

नये शेड्यूल में 24 जोड़ी विमान इंडिगो के, गो एयर की पांच जोड़ी, एयर इंडिया की चार, स्पाइस जेट की तीन जोड़ी, विस्तारा की दो जोड़ी और फ्लाईबिग की एक फ्लाइट शामिल हैं।

पढ़े Bihar News In Hindi लेटेस्ट बिहार न्यूज के अलावा Patna News, Bhagalpur News, Gaya News