लिख कर दे रहे...वोट न NDA का कटेगा, न INDIA का, बिहार में दोनों का सफाया होगा; प्रशांत किशोर का दावा

Jun 19, 2024 05:06 pm ISTSandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

जन सुराज अभियान के संस्थापक प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार से जनता एनडीए और इंडिया दोनों को साफ कर देगी। ये बात हम लिखकर दे रहे हैं।

लिख कर दे रहे...वोट न NDA का कटेगा, न INDIA का, बिहार में दोनों का सफाया होगा; प्रशांत किशोर का दावा

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रशांक किशोर की जन सुराज पार्टी सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 2 अक्टूबर को जन सुराज दल में परिवर्ति हो जाएगा। जन सुराज अभियान के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम लिखकर दे रहे हैं कि विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता इंडिया और एनडीए दोनों का सफाया कर देगी।

प्रशांत किशोर ने दावा करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा में आपकी मदद से 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। याद रखिए 243, लोग कह रहे हैं कि भैया गठबंधन किससे होगा। किसका वोट काटिएगा.. बहुत लोग आंकड़ा लिख रहा है इंडिया और एनडीए में किसका वोट काटेंगे, तो हम लिखकर दे रहे हैं कि न इंडिया का वोट कटेगा न ही एनडीए का। बिहार की जनता दोनों को साफ कर देगी। साथ ही 2 अक्टूबर को इस जन सुराज अभियान को दल में परिवर्तित करेंगे। 

प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर बिहार को सुधारना है तो प्रयास आप कीजिए या हम करेंगे, प्रयास आज हो या 20 साल के बाद हो। करना तो किसी न किसी बिहार के आदमी को ही होगा। कोई तमिलनाडु या पंजाब से आने वाला नहीं है। यहां जो पैसे वाले लोग हैं। सोच रहे हैं कि हमको क्या दिक्कत है। हमारा लड़का तो बेंगलुरू में पढ़ ही रहा है। वहीं नौकरी बढ़िया करेगा।

लेकिन हम आपको बता रहे हैं। जो पैसे वाले लोग हैं उनको ज्यादा दिक्कत है। जो गरीब का बच्चा है, मजदूरी करने बाहर गया है। मजदूरी करने लायक शरीर नहीं रहेगा तो घर लौटेगा। लेकिन जो यहां पैसे वालों के लड़के हैं। जो एक बार बाहर चले गए तो वापस लौटकर आने वाला नहीं हैं। आपके घर में कोई दिया बाती जलाने वाला नहीं बचेगा। 

पीके ने कहा कि जहाज डूबेगा तो उसमें बैठा हर आदमी डूबेगा। उसमें अगड़े भी डूबेंगे, उसमें पिछड़े भी डूबेंगे, उसमें गरीब भी मरेगा, पैसे वाले भी मरेंगे। इसलिए जो पैसेवाले हैं, कोई क्षमता है, बुद्धिजीवी है, उनकी ज्यादा जिम्मदारी है बिहार को डूबने से बचाने की। इसीलिए ये अभियान चला रहे। 

Sandeep

लेखक के बारे में

Sandeep
संदीप सिंह पाल लाइव हिन्दुस्तान में पिछले तीन वर्षों से बिहार टीम में काम कर रहे हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले संदीप ने इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में अपनी एक पहचान बनाई है। यूपी और बिहार की राजनीतिक और अपराध जैसे विषयों पर उनकी पकड़ है। इसके अलावा खेल और मानवीय मुद्दों पर भी वह लिखते आए हैं। बीए (पॉलिटिकल साइंस) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट संदीप का बैकग्राउंड उन्हें पॉलिटिकल और क्राइम के अलावा अन्य समसामयिक विषयों पर विश्लेषण करने योग्य बनाता है। 2022 से वह यूपी और बिहार की तमाम खबरें लिख रहे हैं। टीवी मीडिया का भी उनके पास लंबा अनुभव है। और पढ़ें
Hindi NewsBihar NewsGiving by writing votes will be cast neither for NDA nor for INDIA the public will clear both in Bihar Prashant Kishore claim
;;;