ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारगिरिराज सिंह नवादा से नहीं, इस सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

गिरिराज सिंह नवादा से नहीं, इस सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

एनडीए ने आज बिहार की 39 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। एनडीए के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के समय इसके तीनों घटक दल के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, जदयू के प्रदेश...

गिरिराज सिंह नवादा से नहीं, इस सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
पटना, हिन्दुस्तान टीमSat, 23 Mar 2019 12:43 PM
ऐप पर पढ़ें

एनडीए ने आज बिहार की 39 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। एनडीए के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के समय इसके तीनों घटक दल के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह और लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस मौजूद रहे। नामों के ऐलान के साथ ही कई दिनों से चली आ रही अटकलों पर विराम लग गया। इस सब के बीच यह भी साफ हो गया कि चर्चा का विषय बनी हुई नवादा सीट से एलजेपी के चंदन कुमार चुनाव लड़ेंगे। वहीं इस सीट से मौजूदा सांसद और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह को बेगूसराय सीट दी गई है। 

गिरिराज सिंह इस सीट के एलजेपी के खाते में जाने पर अपनी नाराजगी पहले ही खुलकर जाहिर कर चुके हैं। गिरिराज सिंह ने नवादा सीट के एलजेपी के खाते में जाने पर एक बय़ान में कहा था,  'मुझे कोई उम्मीद नहीं थी। भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा था कि आप जहां से चाहेंगे, वहां से लडेंगे।' यह पूछे जाने पर कि इसके लिए वह किसको जिम्मेवार मानते हैं, तो गिरीराज ने कहा था, ''मैं नहीं जानता। इस बारे में प्रदेश अध्यक्ष बताएंगे। गिरिराज से यह पूछे जाने पर कि क्या वे बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनाव लडेंगे, तो उन्होंने कहा था, मैं कार्यकर्ता था, कार्यकर्ता हूं, कार्यकर्ता रहूंगा।

 NDA ने पटना साहिब से शत्रुघ्न की जगह रविशंकर प्रसाद को मैदान में उतारा

जानें बिहार एनडीए के उम्मीदवार की सूची 

जदयू की सीटों पर उम्मीदवार:

वाल्मिकीनगर - वैधनाथ प्रसाद महतो
सीतामढ़ी - डां वरुण कुमार
झंझारपुर - राम प्रीत मंडल
सुपौल - दिलेश्वर कमैत
किशनगंज - महमूद अशरफ 
कटिहार - दुलाल चंद गोस्वामी  
पूर्णिया - संतोष कुमार गोस्वामी
मधेपुरा - दिनेश चंद्र यादव
गोपालगंज - आलोक कुमार सुमन
भागलपुर - अजय कुमार मंडल
सीवान -  कविता सिंह
बांका - गिरीधारी यादव
मुंगेर - राजीव रंजन सिंह
नालंदा - कौशलेंद्र कुमार
काराकाट - महाबली सिंह
जहानाबाद - चंद्रवेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी
गया - विजय कुमार मांझी

भाजपा सीटों पर उम्मीदवार:

पश्चिमी चंपारण-  डां संजय जयसवाल
पूर्वी चंपारण- राधा मोहन सिंह
शिवहर- श्रीमती रमा दैवी
मधुबनी- अशोक कुमार यादव
अररिया- प्रदीप सिंह
दरभंगा- गोपालजी ठाकुर
मुजफ्फरपुर,- अजय निषाद
महाराजगंज- जनार्दन सिंह
सारण - राजीव प्रताप रूड़ी
उजियारपुर- नित्यानंद राय
बेगूसराय- गिरिराज सिंह
पटना साहिब - रविशंकर प्रसाद
पाटलिपुत्र - काम कृपाल यादव
आरा - राजकुमार सिंह
बक्सर- अश्विनी कुमार चौबे
सासाराम- छेदी पासवान
औरंगाबाद- सुशील कुमार सिंह

लोजपा की  सीटों पर उम्मीदवार

हाजीपुर - पशुपति कुमार पारस
जमुई - चिराग कुमार पासवान
समस्तीपुर - रामचंद्र पासवान 
खगड़िया -
वैशाली - वीणा देवी
नवादा- चंदन सिंह

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें