पटना में 8 और 10 साल की लड़कियों से गैंगरेप; एक की मौत, दूसरी जिंदगी से लड़ रही जंग
एक लड़की का शव खेत में पड़ा था तो एक दूसरी लड़की शव के पास बैठी थी। उसका बदन भी खून से लथपथ था और वह डर के मारे थरथर कांप रही थी। पुलिस की मदद से उसे इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया।

बिहार की राजधानी पटना में दो मासूम बच्चियों से हैवानियत की वारदात को। आठ और दस साल की दो सहेलियों के दरिंदे उठाकर ले गए और गैंगरेप किया। उनमें से एक की मौत हो गई तो दूसरी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। घटना फुलवारी शरीफ थाना इलाके की है। सोमवार से दोनों लड़कियां गायब थीं। मंगलवार को एक की लहूलुहान लाश मिली तो दूसरी वहीं पर खुन से लथपथ हालत में कांप रही थी। बदमाशों ने दुष्कर्म करने के बाद दोनों को हिंदुनी बघार में एक खेत की चहारदिवारी के पास छोड़ दिया था। इस घटना से पटना पुलिस की साख पर सवाल खड़ा हो गए हैं। दोनों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
घटना स्थल पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों बच्चियां सोमवार से गायब थीं। घर से गोयठा जलावन लाने के लिए घर से निकली थीं। उसके बाद घर नहीं लौटीं। काफी खोजबीन करने पर भी जब कुछ पता नहीं चला तो दोनों के परिवार के लोग थाना पर गए। फुलवारी शरीफ थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी और फिर लड़िकियों की खोज में जुट गए। अगले दिन मंगलवार को कुछ लोग जमीन मापी के लिए बघार पहुंचे तो भौंचक रह गए। देखा गया कि एक लड़की का शव वहीं पर खेत में पड़ा था तो एक दूसरी लड़की शव के पास बैठी थी। उसका बदन भी खून से लथपथ था और वह डर के मारे थरथर कांप रही थी। बात जंगल की आग की तरह इलाके में फैल गई और थोड़ी देर में ही भारी भीड़ जमा हो गई।
इसके बाद बच्ची के परिजनों को इसकी खबर मिली तब परिवार के लोग आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों बच्चियां सहेली हैं। जानकारी मिलते ही फुलवारी शरीफ थाना की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और सबसे पहले घायल बच्ची को एम्स भेजा गया। उसका इलाज किया जा रहा है लेकिन ब्लिडिंग के कारण उसकी हालत बहुत खराब है। एक बच्ची की डेड बॉडी को आवश्यक छानबीन के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस कौ मासूम के कुछ कपड़े भी बरामद किए हैं जो उन्हीं के बताए जा रहे हैं। घटना को लेकर एडिशनल एसपी फुलवारी शरीफ विक्रम सिहाग ने बताया कि दो लड़कियों के गायब होने के बाद दूसरे दिन उनमें से एक की लाश मिली है। दूसरी गंभीर रूप से जख्मी है जिसका इलाज पटना एम्स में कराया जा रहा है। डॉग स्क्वायड और स्पेशल की टीम का सहारा लिया जा रहा है। जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। उन्होंने बताया कि खोजी कुत्ते की मदद से स्थानों पर खून के निशान पाए गए जिन्हें पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर सुरक्षित रखा गया। पुलिस ने मौके से कई सबूत इकट्ठा किए हैं।