ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार: लापता पूर्व महिला वार्ड सदस्य का शव कुएं में मिला, बंधे हुए थे दोनों हाथ

बिहार: लापता पूर्व महिला वार्ड सदस्य का शव कुएं में मिला, बंधे हुए थे दोनों हाथ

बिहार के बेतिया जिले में मझौलिया थाना क्षेत्र के रामनगर बनकट फरवा टोला से एक माह पहले लापता हुई पूर्व वार्ड सदस्य सरस्वती देवी (60) का शव कुएं से शुक्रवार की सुबह बरामद हुआ है।  मझौलिया...

बिहार: लापता पूर्व महिला वार्ड सदस्य का शव कुएं में मिला, बंधे हुए थे दोनों हाथ
बेतिया हिन्दुस्तान टीमSat, 12 Dec 2020 10:31 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के बेतिया जिले में मझौलिया थाना क्षेत्र के रामनगर बनकट फरवा टोला से एक माह पहले लापता हुई पूर्व वार्ड सदस्य सरस्वती देवी (60) का शव कुएं से शुक्रवार की सुबह बरामद हुआ है। 

मझौलिया थानाध्यक्ष राणा रणविजय कुमार ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुएं से शव निकलवाया। उसके दोनों हाथ पीछे की तरफ बंधे हुए थे। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने अंतिम संस्कार करने के बाद मामले में आवेदन देने की बात कही है। 

पूर्व वार्ड सदस्य के पुत्र ब्रजनंदन पटेल ने बताया कि उनकी मां सरस्वती देवी 11 नवंबर की दोपहर डेढ़ बजे से लापता हो गयी। उनकी तलाश आस-पड़ोस व सगे संबंधियों के यहां की गयी। मझौलिया थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी। शुक्रवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित एक कुएं में प्रतिदिन की तरह गांव के लोग पानी भरने गए तो देखा कि उसमें शव पड़ा हुआ है। इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें