ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारVIDEO: बेगूसराय में दबंगों ने घर में घुसकर महादलितों को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर किया अधमरा, वजह जान हो जाएंगे हैरान

VIDEO: बेगूसराय में दबंगों ने घर में घुसकर महादलितों को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर किया अधमरा, वजह जान हो जाएंगे हैरान

बेगूसराय जिले में केस नहीं उठाने पर दबंबों ने घर में घुसकर महादलितों की लाठी,डंडे व रॉड से जमकर पिटाई कर दी। इसमें एक बुजुर्ग समेत चार लोग जख्मी हो गये। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

VIDEO: बेगूसराय में दबंगों ने घर में घुसकर महादलितों को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर किया अधमरा, वजह जान हो जाएंगे हैरान
Malay Ojhaहिन्दुस्तान,बेगूसरायMon, 03 Apr 2023 04:48 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार  के बेगूसराय जिले में केस नहीं उठाने पर दबंबों ने घर में घुसकर महादलितों की लाठी, डंडे व रॉड से जमकर पिटाई कर दी। इसमें एक बुजुर्ग समेत चार लोग जख्मी हो गये। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घायलों में से एक बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी है। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़ीगाछी की है। दबंगों द्वारा बुजुर्ग की पिटाई का वीडियो भी वायरल हुआ है। घायलों में नुनुलाल दास (70 वर्ष), उनकी पत्नी सुशीला देवी, टुनटुन दास की पुत्री चांदनी कुमारी व पुत्र दीपक कुमार शामिल है। 

परिजनों ने बताया कि मारपीट की घटना में दो वर्ष पहले केस दर्ज हुआ था। इसमें तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। उन्होंने बताया कि उसी केस को उठाने की धमकी लगातार आरोपियों द्वारा दी जा रही थी। केस उठाने से इनकार करने पर रविवार की शाम लगभग आधा दर्जन से अधिक आरोपियों ने घर पर हमला बोल दिया। घर में घुसकर लाठी-डंडे व  ईट से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। बुजुर्ग को मरा हुआ समझकर सभी आरोपी भाग खड़े हुए। 

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपित  किस तरह से बुजुर्ग पर दे दनादन लाठियां बरसा रहे हैं। वृद्ध पर इस तरह डंडे से प्रहार किया जा रहे हैं, जैसे मकई का दाना छुड़ाने के लिए गांव में लोग लाठी डंडे का प्रयोग करते हैं। रूंह कंपाने वाली इस घटना में बुजुर्ग जान बचाने के लिए दया की भीख मांग रहा था। उसके बाद भी बुजुर्ग पर लाठियों की बरसात होती रही। घायलों का आरोप है कि इतनी बड़ी घटना के बाद 12 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी पुलिस न तो देखने आई और ना ही जांच करने पहुंची।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े