ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार में बाढ़: मुजफ्फरपुर शहर में पानी घुसने से लोगों में दहशत

बिहार में बाढ़: मुजफ्फरपुर शहर में पानी घुसने से लोगों में दहशत

बिहार में बाढ़ का कहर लंबे समय से जारी है। मुजफ्फरपुर शहर के पूर्वी हिस्से में बाढ़ का पानी घुस गया है। लोग बुधवार को बूढ़ी गंडक के जलस्तर बढ़ने की आशंका से ग्रस्त हैं। इधर, शहर के वार्ड 45, 46, 47 के...

Mujaffarpur Flood
1/ 7Mujaffarpur Flood
मुजफ्फरपुर बाढ़
2/ 7मुजफ्फरपुर बाढ़
मुजफ्फरपुर बाढ़
3/ 7मुजफ्फरपुर बाढ़
मुजफ्फरपुर बाढ़
4/ 7मुजफ्फरपुर बाढ़
मुजफ्फरपुर बाढ़
5/ 7मुजफ्फरपुर बाढ़
मुजफ्फरपुर बाढ़
6/ 7मुजफ्फरपुर बाढ़
मुजफ्फरपुर बाढ़
7/ 7मुजफ्फरपुर बाढ़
लाइव हिंदुस्तान टीम,बिहारWed, 23 Aug 2017 04:23 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में बाढ़ का कहर लंबे समय से जारी है। मुजफ्फरपुर शहर के पूर्वी हिस्से में बाढ़ का पानी घुस गया है। लोग बुधवार को बूढ़ी गंडक के जलस्तर बढ़ने की आशंका से ग्रस्त हैं। इधर, शहर के वार्ड 45, 46, 47 के घर पूरी तरह डूबे हुए हैं। रजवाड़ा में बूढ़ी गंडक का बांध टूटने के तीसरे दिन बाढ़ के पानी का शहर की ओर आने का सिलसिला जारी रहा। मंगलवार को पानी शहर के बीएमपी-6 के बाद रामबाग चौरी व चंदवारा में दाखिल हो गया। बीएमपी-6 से यह पानी दो दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। 

बिहार बाढ़: नीतीश ने बांटा पीड़ितों का दर्द, अधिकारियों को दी हिदायत

एक ओर जगदीश नगर, कलकतिया गाछी, कन्हौली विशुन्दत होते हुए डीएवी मालीघट के पार अमरूद बगान की ओर आ रहा है तो दूसरी ओर पानी बीएमपी-6 के नाले से होते हुए रामबाग व मिठनपुरा की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उधर, मुशहरी में मुजफ्फरपुर-पूसा रोड पर बूढ़ी गंडक का पानी बहने लगा है। इससे खतरा और बढ़ गया है। रजवाड़ा बांध व रोहुआ पुल के टूटने के बाद शहर की ओर बढ़ते पानी की रफ्तार और तेज हो गई है। रोहुआ व मनिका मन होते हुए पानी बीएमपी-6 व डीएवी मालीघाट तक दाखिल हो चुका है। लोग सड़कों पर आ गए हैं।

बिहार में सैलाब: 26 को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे PM मोदी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें