ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारजनता में त्राहिमाम पर सरकार अपने धुन में व्यस्त : राबड़ी

जनता में त्राहिमाम पर सरकार अपने धुन में व्यस्त : राबड़ी

उत्तर बिहार के 12 जिलों में आई बाढ़ पर पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने नीतीश सरकार को आड़े हाथों लिया है। मंगलवार को विधान परिषद पोर्टिको में और फिर ट्वीट कर सरकार को खरी-खोटी सुनाई। कहा कि जनता त्राहिमाम...

जनता में त्राहिमाम पर सरकार अपने धुन में व्यस्त : राबड़ी
पटना हिन्दुस्तान टीमTue, 16 Jul 2019 08:49 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर बिहार के 12 जिलों में आई बाढ़ पर पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने नीतीश सरकार को आड़े हाथों लिया है। मंगलवार को विधान परिषद पोर्टिको में और फिर ट्वीट कर सरकार को खरी-खोटी सुनाई। कहा कि जनता त्राहिमाम कर रही है पर सरकार में बैठे लोग अपने धुन में व्यस्त हैं। 

राबड़ी ने तंज कसते हुए कहा है कि हो न हो इस बार सरकार फिर प्रवचन दे कि बुखार, लू, गर्मी और सुखाड़ की तरह बाढ़ में भी प्रकृति का दोष है। बचाव व राहत कार्य भी अगर प्रकृति को ही करना है तो सरकार और उनके मंत्री क्या करेंगे। 

राबड़ी ने आरोप लगाया कि बाढ़ पीड़ित चूहा खाने को मजबूर हैं। राबड़ी ने पूछा है कि सरकार बताए कि बाढ़ पीड़ितों का अनाज कौन खा गया। आखिरकार 14 वर्षों के शासन के बाद भी हर साल आ रही बाढ़ से निबटने के लिए कौन से कदम उठाए गए, अब तक कितने लाख करोड़ खर्च हुए, सरकार को यह बताना चाहिए। जितना पैसा हर साल राहत-बचाव, बांध मरम्मत के नाम पर लूटे जाते हैं, उतने में तो हमेशा के लिए समस्या का हल हो जाता। 

राबड़ी ने कहा कि उत्तर बिहार की अधिकतर नदियां खतरे के निशान को पार कर गयी हैं, लेकिन सरकार राहत और बचाव की जगह प्रकृति और चूहों को दोष देने की कार्ययोजना पर काम कर रही है। जनता की इन्हें कोई फ़िक्र नहीं है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें