ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार में फिर बाढ़ की आफतः वाल्मीकि नगर पहुंचे सीएम नीतीश ने लिया जायजा, कहा- जल्द मिलेगी राहत

बिहार में फिर बाढ़ की आफतः वाल्मीकि नगर पहुंचे सीएम नीतीश ने लिया जायजा, कहा- जल्द मिलेगी राहत

दोपहर मुख्यमंत्री बाल्मीकिनगर गंडक बराज की सुरक्षा एवं बाढ़ प्रभावित लोगों के स्थिति का जायजा को लेने जायजा लेने बाल्मीकिनगर पहुंचे थे। इस क्रम में उन्होंने जल संसाधन विभाग के अभियंताओं के साथ बै

बिहार में फिर बाढ़ की आफतः  वाल्मीकि नगर पहुंचे सीएम नीतीश ने लिया जायजा, कहा- जल्द मिलेगी राहत
Sudhir Kumarहिंदुस्तान,बेतिया गोपालगंजFri, 07 Oct 2022 06:45 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

बिहार पर फिर बाढ़ का संकट मंडरा रहा है। नेपाल में अत्यधिक बारिश होने की वजह से कई जिलों में तेजी से बाढ़ का पानी प्रवेश कर रहा है। शुक्रवार को वाल्मीकि नगर पहुंचे नीतीश कुमार ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को शीघ्र राहत मुहैया कराया जाये। साथ ही जो लोग बाढ़ से घिरे हुए हैं उन्होंने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। नीतीश कुमार ने जिला प्रशासन कई को दिया। 

शुक्रवार की दोपहर मुख्यमंत्री बाल्मीकिनगर गंडक बराज की सुरक्षा एवं बाढ़ प्रभावित लोगों के स्थिति का जायजा को लेने जायजा लेने बाल्मीकिनगर पहुंचे थे। इस क्रम में उन्होंने जल संसाधन विभाग के अभियंताओं के साथ गंडक बराज की सुरक्षा, गंडक बराज से छोड़े गए पानी के डिस्चार्ज एवं गंडक नदी के तट बांधो को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली। 

सीएम ने बराज और प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। दो दिनों में  वाल्मीकि बराज से 4.23 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से कई इलाकों में संकट की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। बेतिया के कई इलाकों में जलजमाव हो गया है। जेएमसीएच के ग्राउंड फ्लोर में पानी घुस गया है। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश से पहाड़ी नदियां भी उफान पर हैं। बगहा-वाल्मीकिनगर पथ के हरदियाचाती के पास सड़क पर  दो फीट पानी चढ़ गया है।

सीएम ने जिला प्रशासन को संभावित बाढ़ को देखते हुए अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया। बाढ़ से प्रभावित लोगों को ऊंचे स्थानों पर पहुंचाने एवं राहत कैंपों में समुदायिक किचन के माध्यम से लोगों को भोजन मुहैया कराने का निर्देश भी मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को दिया। वहीं बाढ़ की स्थिति में तटबंध की सुरक्षा को लेकर अभियंताओं को लगातार तटबंधों की मॉनिटरिंग करने का निर्देश सीएम ने दिया। सीएम ने कहा कि हर हाल में नदी के दबाव से  तटबंधों को बचाना है।

इधर गोपालगंज में भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। इसको लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। 45 गांवों पर बढ़ा खतरा मंडरा रहा है। वाल्मीकि नगर बराज से 4.40 लाख क्यूसेक पानी  छोड़े जाने से गोपालगंज में स्थिति बिगड़ गई है। गांवों के लोग घर बार छोड़कर पलायन कर रहे हैं। गंडक के लगातार बढ़ते जलस्तर से तटबंधों पर दबाव बढ़ रहा है। निचले इलाकों के ग्रामीणों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की जा रही है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें