पानी के लिए रुके पंचायत सचिव से उच्चकों ने दिनदहाड़े पांच लाख रुपए झपटे

Mar 10, 2021 07:02 pm ISTAbhishek Tiwari हिन्दुस्तान, खगड़िया
share Share
Follow Us on

बिहार के खगड़िया जिले में चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र के बीएसएनएल चौक के निकट मथुरापुर, गंगौर व बेला सिमरी पंचायत के पंचायत सचिव मो़ कासिम से उचक्कों ने बुधवार को दिनदहाड़े पांच लाख रुपए झपट लिये।...

पानी के लिए रुके पंचायत सचिव से उच्चकों ने दिनदहाड़े पांच लाख रुपए झपटे

बिहार के खगड़िया जिले में चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र के बीएसएनएल चौक के निकट मथुरापुर, गंगौर व बेला सिमरी पंचायत के पंचायत सचिव मो़ कासिम से उचक्कों ने बुधवार को दिनदहाड़े पांच लाख रुपए झपट लिये। पंचायत सचिव मो. कासिम गोगरी प्रखंड अन्तर्गत मुश्कीपुर गांव के रहने वाले हैं। इस संबंध में उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

थाना में दिए आवेदन में उन्होंने कहा कि इलाहाबाद बैंक (अब इंडियन बैंक) से सात लाख 80 हजार रुपए की निकासी कर चारपहिया वाहन से सदर प्रखंड कार्यालय की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बीएसएनएल चौक के निकट वाहन चालक शाह आलम को पानी लाने भेजा। वह वाहन से उतरकर जैसे ही पानी लेने के लिए गया कि इसी दौरान एक युवक आया और गेट खोलकर रुपए से भरा थैला लेकर भागने लगा। इसी दौरान उन्होंने थैला पकड़ने का प्रयास किया। छीनाझपटी में दो लाख 80 हजार रुपए गाड़ी में ही गिर गए जबकि शेष पांच लाख रुपए लेकर झपटमार भाग निकला। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

बता दें कि घटनास्थल एसडीपीओ आवास से महज 50 गज की दूरी पर है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने इलाहाबाद बैंक के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला। जिसमें बताया जाता है कि एक युवक की कई बार तस्वीर है। जो शक के दायरे में है। हालांकि उसकी पहचान नहीं हो पाई है। इधर चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उचक्के को चिन्हित कर रुपए की बरामदगी की जाएगी।

Abhishek Tiwari

लेखक के बारे में

Abhishek Tiwari

अभिषेक तिवारी

और पढ़ें