ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबेगूसराय में स्कूल संचालक पर फायिरंग, आरोपित को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव, एसडीपीओ और थानाध्यक्ष समेत 3 घायल

बेगूसराय में स्कूल संचालक पर फायिरंग, आरोपित को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव, एसडीपीओ और थानाध्यक्ष समेत 3 घायल

बदमाशों ने फायरिंग कर स्कूल संचालक सुधीर सिंह को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। गोली से घायल सुधीर सिंह को मृत समझ फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने जख्मी को पीएचसी में भर्ती कराया।

बेगूसराय में स्कूल संचालक पर फायिरंग, आरोपित को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव, एसडीपीओ और थानाध्यक्ष समेत 3 घायल
बेगूसराय हिन्दुस्तानSun, 15 May 2022 09:13 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

बेगूसराय जिले के रहुआ गांव में शनिवार की रात घात लगाए बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक स्कूल संचालक को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। आरोपित को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव किया। इसमें एसडीपीओ, थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।

बताया जाता है कि फायरिंग कर स्कूल संचालक सुधीर सिंह को बदमाशों ने गंभीर रूप से जख्मी कर दिया और मृत समझ फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने जख्मी को पीएचसी में भर्ती कराया। परिजनों के बयान पर पुलिस ने गांव में छापेमारी कर एक आरोपित रुदल सिंह को पकड़ा और उसकी निशानदेही पर मुख्य आरोपित को कारेलाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए हीराटोल गांव में छापेमारी करने गयी। इस दौरान पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया।  

टीम का नेतृत्व एसडीपीओ कुमार वीर धीरेन्द्र कर रहे थे। लोगों ने बिना किसी वारंट के छापेमारी का विरोध किया। विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से लाठी चली और पथराव होने लगा। इसमें कई पुरुष व महिलाएं जख्मी हुईं। वहीं, पथराव में बलिया थानाध्यक्ष, एसडीपीओ व बलिया थाना में पदस्थापित हवलदार संजीव कुमार सिंह जख्मी हो गए। ग्रामीणों के तेवर देख मुख्य आरोपित कारेलाल सिंह को गिरफ्तार किए बगैर ही पुलिस टीम को बैरंग लौट गई।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें