ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार: लेदर शो रूम में भीषण आग, 50 लाख की संपत्ति जलकर नष्ट

बिहार: लेदर शो रूम में भीषण आग, 50 लाख की संपत्ति जलकर नष्ट

बिहार में समस्तीपुर शहर के स्टेशन रोड स्थित एक लेदर शो रूम मे आज भीषण आग लग जाने से लगभग 5० लाख रूपये मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताय कि शहर के स्टेशन रोड स्थित जूते...

बिहार: लेदर शो रूम में भीषण आग, 50 लाख की संपत्ति जलकर नष्ट
एजेंसी ,समस्तीपुर Tue, 13 Aug 2019 03:15 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में समस्तीपुर शहर के स्टेशन रोड स्थित एक लेदर शो रूम मे आज भीषण आग लग जाने से लगभग 5० लाख रूपये मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताय कि शहर के स्टेशन रोड स्थित जूते चप्पल और लेदर की एक प्रमुख ब्रांड के शो रूम में अचानक आग लग गई। आग की लपटे निकलते देख स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड और नगर थाना को इसकी सूचना दी।

सूत्रों ने बताया कि मौके पर फायर ब्रिग्रेड और नगर थाना पुलिस की टीम पहुंचकर कई घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्टसर्किट बताया गया है।इस घटना में करीब 5० लाख रूपये मूल्य की संपत्ति के जलकर नष्ट होने का अनुमान है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नही है।

महावीरी झंडा जुलूस पर निकाली गई शोभायात्रा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें