ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार: नीतीश मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा तेज, कई नामों पर अटकलें

बिहार: नीतीश मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा तेज, कई नामों पर अटकलें

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा जोरों पर है। राजनीतिक गलियारे में एनडीए के घटक दलों में मंत्री पद के लिए दावेदारों के नाम खूब उछाले जा रहे हैं। इसमें कोई पूर्व मंत्री को फिर से ताजपोशी की...

बिहार: नीतीश मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा तेज, कई नामों पर अटकलें
पटना, लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 25 Oct 2018 01:21 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा जोरों पर है। राजनीतिक गलियारे में एनडीए के घटक दलों में मंत्री पद के लिए दावेदारों के नाम खूब उछाले जा रहे हैं। इसमें कोई पूर्व मंत्री को फिर से ताजपोशी की एडवांस बधाई दे रहा है तो कुछ को सामाजिक समीकरण का हवाला देकर उन्हें बधाई दी जा रही है।

वहीं मौजूदा मंत्रिपरिषद में आधी आबादी की भागीदारी नहीं होने के कारण किसी महिला सदस्य के भी लेने की चर्चा है। हालांकि एनडीए के घटक दलों में जदयू, भाजपा या अन्य दलों के नेता इस पर अभी कुछ खुलकर नहीं बोल रहे हैं। चूंकि बीते दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू की एक बैठक में जल्द मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत दिए थे। यह भी कहा जा रहा है कि मंत्रिमंडल का विस्तार सीएम के विशेषाधिकार का मामला है। अभी मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कुल 28 सदस्य ही रह गए हैं। इसमें जदयू कोटे से 14, भाजपा कोटे से 13 और लोजपा से एक मंत्री हैं।

संख्या बल के हिसाब से मंत्रिपरिषद में कुल सदस्यों की संख्या अधिकतम 36 हो सकती है। इस हिसाब से आठ विधायक-विधान पार्षदों को मंत्री बनाया जा सकता है। कोटे के अनुसार इनमें पांच-छह जदयू, एक-दो भाजपा तो एक मंत्री पद रालोसपा को देने की चर्चा है। चूंकि अभी पूर्णिया प्रमंडल से जदयू से एक भी मंत्री नहीं है। इसलिए इस प्रमंडल से एक को मंत्री बनाना तय माना जा रहा है। जदयू में मंत्री बनने के संभावित दावेदारों में अगर देखें तो वैसे नाम सबसे आगे हैं जो नीतीश सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें: बिहार सरकार का तोहफा: राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता दो फीसदी बढ़ा

समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा से इस्तीफे के बाद महिला और किसी कुशवाहा को मंत्री बनाने की चर्चा है। भाजपा में मंत्री बनने को लेकर कोई नाम सामने नहीं आ रहे हैं। प्रदेश इकाई के अनुसार अंतिम निर्णय पार्टी आलाकमान ही लेगी।

मौजूदा राज्य मंत्रिमंडल
भाजपा: उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के अलावा प्रेम कुमार, नंदकिशोर यादव, रामनारायण मंडल, मंगल पांडेय, प्रमोद कुमार, विनोद नारायण झा, सुरेश शर्मा, विजय सिन्हा, राणा रणधीर सिंह, विनोद कुमार सिंह, कृष्ण कुमार ऋषि व ब्रज किशोर बिंद

जदयू: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा बिजेन्द्र प्रसाद यादव, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, श्रवण कुमार, जय कुमार सिंह, कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, महेश्वर हजारी, शैलेश कुमार, संतोष कुमार निराला, खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद, मदन सहनी, रमेश ऋषिदेव, दिनेश चंद्र यादव व कपिलदेव कामत।

ये भी पढ़ें: कैबिनेट का फैसला: 25 साल आयु के बाद भी बेटियों को पारिवारिक पेंशन

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें