ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार: बड़े भाई की हत्या के चश्मदीद गवाह किसान को गोलियों से भूना

बिहार: बड़े भाई की हत्या के चश्मदीद गवाह किसान को गोलियों से भूना

बिहार के भोजपुर में बुधवार को सरेआम एक किसान को गोलियों से भून दिया गया। किसान को गर्दन व पीठ में गोली मारी गयी है। इसमें किसान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद बाइक सवार बदमाश हथियार...

बिहार: बड़े भाई की हत्या के चश्मदीद गवाह किसान को गोलियों से भूना
लाइव हिन्दुस्तान टीम,आराThu, 11 Apr 2019 11:00 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के भोजपुर में बुधवार को सरेआम एक किसान को गोलियों से भून दिया गया। किसान को गर्दन व पीठ में गोली मारी गयी है। इसमें किसान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद बाइक सवार बदमाश हथियार चमकाते भाग निकले। हमलावरों की संख्या दो बतायी जा रही है। हत्या की यह वारदात चरपोखरी थाना क्षेत्र के इटौर गांव में हुई है। मृत किसान इटौर गांव के रहने वाले बबन सिंह हैं। वे अपने बड़े भाई विनोद सिंह की हत्या के चश्मदीद गवाह थे। पिछले साल जुलाई माह में उनके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। वहीं हत्या से परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और हंगामा करने लगे। पुलिस को शव उठाने से भी रोक दिया गया। रोड़ेबाजी भी की गयी। गुस्साये लोग हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि इटौर गांव निवासी बबन सिंह बुधवार की शाम दूध देने डेयरी में गये थे। देर शाम दूध देने के बाद घर लौट रहे थे। तभी डेयरी से कुछ ही दूरी पर पीछे से पहुंचे बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ दो गोली मार दी और फरार हो गये। इससे उनकी मौत हो गयी। इधर, हत्या की खबर मिलने पर काफी संख्या में लोग जुट गये और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर चरपोखरी पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने में जुट गयी। लेकिन लोग बात मानने को तैयार नहीं थे। बाद में अन्य थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया गया।

रिश्तों का खून: घर जमाई नहीं बनने पर जीजा को जिंदा जलाया

विवाद सुलझाने में 7 जुलाई को की गयी थी बड़े भाई की हत्या

इटौर गांव निवासी किसान बबन सिंह के बड़े भाई विनोद सिंह की हत्या दो लोगों का विवाद सुलझाने में की गयी थी। उस मामले में बबन सिंह के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। बताया जाता है कि इटौर गांव निवासी  सच्चिदानंद सिंह व उनके भतीजे राहुल सिंह के बीच पूर्व से जमीन को विवाद चला आ रहा था। सात जुलाई 2018 की सुबह दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षो में बीच-बचाव करने के बाद विनोद सिंह अपने घर लौट गए थे। बाद में आरोपित ने घर से बुलाकर विनोद सिंह को गोली मार दी गयी थी। सूत्रों के अनुसार उस मामले में ट्रायल चल रहा है। एक-दो दिनों में बबन सिंह की गवाही भी होने वाली थी। इसी बीच उनकी हत्या कर दी गयी।

हत्या से गांव में दहशत, तनाव बढ़ा

शाम ढलते ही इटौर गांव  निवासी बबन सिंह की हत्या से गांव में दहशत फैल गयी। गोलियों की आवाज सुन अधिकतर लोग अपने घरों में दुबक गये। वहीं बबन सिंह की हत्या से दो पक्षों के बीच तनाव गहरा गया है।

हैवानियत की हदें पार! मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला मरीज से दुष्कर्म

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें