ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारशिक्षाा मंत्री चंद्रशेखर ने नीतीश के पैर छुए, मिनिस्टर के विवादित बयान पर सीएम हुए थे नाराज

शिक्षाा मंत्री चंद्रशेखर ने नीतीश के पैर छुए, मिनिस्टर के विवादित बयान पर सीएम हुए थे नाराज

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर का आमना सामना हुआ। मुख्यमंत्री को देखते ही शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर मुस्कुराते हुए आगे बढ़ें और नीतीश कुमार के पास जाकर उनके पांव को छूआ।

शिक्षाा मंत्री चंद्रशेखर ने नीतीश के पैर छुए, मिनिस्टर के विवादित बयान पर सीएम हुए थे नाराज
Malay Ojhaहिन्दुस्तान,पटनाWed, 29 Mar 2023 09:52 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी पटना में चीफ जस्टिस के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सूबे के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने पैर छुए। राजभवन के दरबार हॉल में बुधवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में  राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने न्यायमूर्ति चन्द्रन को मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलायी। इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर का आमना सामना हुआ। मुख्यमंत्री को देखते ही शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर मुस्कुराते हुए आगे बढ़ें और नीतीश कुमार के पास जाकर उनके पांव को छूआ। सीएम ने भी मुस्कुराकर चंद्रशेखर की ओर देखा। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उम्र में प्रोफेसर चंद्रशेखर से बड़े हैं और भारतीय समाज में अपने से बड़ों का पैर छूकर आशीर्वाद  लेना कोई नई बात नहीं है। शिक्षा मंत्री ने भी जब मुख्यमंत्री के पांव छुए  तब किसी को कोई आश्चर्य नहीं हुआ। हालांकि कयास लगाया जा रहा है कि नीतीश कुमार और चंद्रशेखर के बीच जो तनाव उत्पन्न हो गया था, शायद उसमें कुछ नरमी आ गई है। 

गौरतलब है कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कुछ दिन पहले रामचरितमानस को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद उन्हें व बिहार सरकार को लगातार विरोध का सामना करना पड़ा। उसके कुछ दिन बाद ही शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने ट्वीट कर कहा था कि सातवें चरण की बहाली को लेकर नियमावली पर हमने दस्तखत कर दिए हैं, अब उसे कैबिनेट में भेजा जा रहा है। शिक्षा मंत्री के इस ऐलान के बाद अगली कैबिनेट में शिक्षक नियोजन नियमावली पर मुहर नहीं लगी है। यही बात जब पब्लिकली सामने आई तो सीएम नीतीश नाराज हो गए।

सदन में ही नीतीश कुमार ने कहा था कि हम अखबार में देखे कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के हवाले से खबर छपी थी। सीएम नीतीश ने तंज कसते हुए कहा कि कैबिनेट में भेजे जाने की बात सार्वजनिक नहीं किया जाता है। कैबिनेट में जो कुछ होता है, उसके बारे में बाहर नहीं कहा जाता है। कैबिनेट में जब पास हो जाता है, तब ऐलान होता है। संविधान में इसका प्रावधान है, लेकिन अखबार में छपने लगा कि कैबिनेट में प्रस्ताव भेज दिया गया है, यह गलत है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें