नहीं मालूम, पापा की सीट है; हाजीपुर में चिराग पासवान पर 6 सवालों से शिवचंद्र राम का हमला

May 17, 2024 01:50 pm ISTSandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share

हाजीपुर लोकसभा सीट से आरजेडी प्रत्याशी शिवचंद्र राम ने चिराग पासवान पर हमला बोलते हुए 6 सवाल पूछे हैं। और लिखा कि चिराग को हाजीपुर के बारे में कुछ पता नहीं, ये जानते हैं कि पापा की सीट है।

नहीं मालूम, पापा की सीट है; हाजीपुर में चिराग पासवान पर 6 सवालों से शिवचंद्र राम का हमला

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में बिहार की चार सीटों पर मतदान है। जिसमें एक बहुचर्चित हाजीपुर की भी सीट है। जिस पर एनडीए के प्रत्याशी और लोजपा (आर) के अध्यक्ष चिराग पासवान हैं, तो वहीं महागठबंधन की ओर से आरजेडी प्रत्याशी शिवचंद्र राम हैं। चिराग के समर्थन मे पीएम मोदी ने भी चुनावी सभा की थी। अब आरजेडी प्रत्याशी शिवचंद्र राम ने चिराग पासवान पर तंज करते हुए उनसे 6 सवाल पूछे हैं। और कहा कि चिराग को हाजीपुर के बारे में कुछ नहीं मालूम, बस ये पता है कि पापा की सीट है। 

राजद कैंडिडेट शिवचंद्र राम ने एक्स पर पोस्ट पर लिखा कि हाजीपुर की चौहद्दी क्या है? नहीं मालूम, पापा की सीट है। हाजीपुर लोकसभा में कितने विधानसभा हैं? नहीं मालूम, पापा की सीट है। हाजीपुर लोकसभा में कितने प्रखंड है? नहीं मालूम, पापा की सीट है। हाजीपुर के जनता की मुख्य समस्या क्या है? नहीं मालूम, पापा की सीट है। हाजीपुर के ज़मीनी मुद्दे क्या हैं? नहीं मालूम, पापा की सीट है। हाजीपुर का विकास कैसे करेंगे? नहीं मालूम, पापा की सीट है।

दरअसल चिराग पासवान हाजीपुर में बीते दिनों से जोरदार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। और वो चुनावी सभाओं में अपने दिवंगत पिता रामविलास पासवान का जिक्र करना नहीं भूलते हैं। इसी बात को लेकर आरजेडी कैंडिडेट शिवचंद्र राम ने चिराग पर तंज कसा है। आपको  इस सीट से चिराग के पिता रामविसलास पासवान ने कई बार रिकॉर्डतोड़ जीत दर्ज की थी। 

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में हाजीपुर की सीट से चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस ने चुनाव लड़ा था। और जीते थे। लेकिन इस बार एनडीए में सीट बंटवारे में पशुपति पारस की पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली। वहीं चिराग की पार्टी लोजपा (आर) 5 सीटें लेने में कामयाब रही थी। 20 मई को हाजीपुर की सीट पर मतदान है। 

Sandeep

लेखक के बारे में

Sandeep
संदीप सिंह पाल लाइव हिन्दुस्तान में पिछले तीन वर्षों से बिहार टीम में काम कर रहे हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले संदीप ने इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में अपनी एक पहचान बनाई है। यूपी और बिहार की राजनीतिक और अपराध जैसे विषयों पर उनकी पकड़ है। इसके अलावा खेल और मानवीय मुद्दों पर भी वह लिखते आए हैं। बीए (पॉलिटिकल साइंस) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट संदीप का बैकग्राउंड उन्हें पॉलिटिकल और क्राइम के अलावा अन्य समसामयिक विषयों पर विश्लेषण करने योग्य बनाता है। 2022 से वह यूपी और बिहार की तमाम खबरें लिख रहे हैं। टीवी मीडिया का भी उनके पास लंबा अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।