Hindi NewsBihar NewsDilip Jaiswal imposed duty on all BJP ministers including Samrat Vijay said leave ego work
दिलीप जायसवाल ने लगाई सम्राट, विजय समेत सारे भाजपा मंत्रियों की ड्यूटी, कहा- इगो छोड़ें, काम करें

दिलीप जायसवाल ने लगाई सम्राट, विजय समेत सारे भाजपा मंत्रियों की ड्यूटी, कहा- इगो छोड़ें, काम करें

संक्षेप:

बिहार बीजेपी के अध्यक्ष बनते ही दिलीप जायसवाल ने भाजपा के मंत्रियों को भी टास्क दे दिया है। और सहयोग कार्यक्रम करने को कहा है। इसके लिए दिन भी तय कर दिया है। जायसवाल ने कहा इगो छोड़, काम करें।

Jul 30, 2024 03:05 pm ISTSandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार बीजेपी के नवनियुक्त अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने जिम्मेदारी संभालते ही भाजपा मंत्रियों की ड्यूटी लगा दी है। और कहा कि इगो छोड़कर काम करें। बकायदा दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को सहयोग कार्यक्रम का टास्क दिया है। और दिन भी तय कर दिया गया।  जायसवाल ने नए और पुराने कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करने को कहा है। सहयोग कार्यक्रम एक अगस्त से शुरू होगा। 

मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में दिलीप जायसवाल ने कहा कि पार्टी नेताओं को इगो छोड़कर काम करना होगा। बैठक में यह भी तय हुआ है कि सरकार में शामिल भाजपा कोटे के सभी मंत्री सहयोग कार्यक्रम करेंगे। इसमें लोगों की समस्याओं का निपटारा होगा। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को अपने आवास में सहयोग कार्यक्रम करेंगे। जबकि दूसरे डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा हर शुक्रवार को सरकारी आवास में सहयोग कार्यक्रम में शामिल होंगे। बाकी मंत्री पार्टी कार्यालय में सहयोग कार्यक्रम करेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

 सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, पंचायती मंत्री केदार गुप्ता, भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठेंगे। बुधवार को पशुपालन मंत्री  रेणु देवी, पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा और खुद प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल प्रदेश कार्यालय में सहयोग कार्यक्रम में शिकायत सुनेंगे।

गुरुवार को नगर विकास मंत्री नितिन नवीन, श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह और खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता प्रदेश कार्यालय में सहयोग कार्यक्रम में शामिल होंगे। शनिवार को सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार, पीएच ई डी मंत्री नीरज कुमार बबलू, एस सी मंत्री  जनक राम और पिछड़ा अतिपिछड़ा कल्याण मंत्री हरि सहनी सहयोग कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें लोगों की समस्याओं का निपटारा होगा। 

आपको बता दें सोमवार को दिलीप जायसवाल ने नई दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और उससे पहले रविवार को पीएम मोदी से मुलाकात की थी। और संगठन समेत कई मुद्दों पर गहन चर्चा हुई थी। जिसकी जानकारी खुद जायसवाल ने ट्वीट करके दी थी। वहीं सोमवार को ही दिलीप जायसवाल ने प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया था।

इस दौरान उन्होने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव एनडीए भारी बहुमत से जीतेगी। पार्टी का कार्यकर्ता सर्वोपरि है। किसी भी पद पर पहुंच जाए, लेकिन वहां तक कार्यकर्ता ही पहुंचाता है। पटना में दिलीप जायसवाल का जोरदार तरीके से स्वागत हुआ था। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटना एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय तक जगह-जगह अभिनंदन किया था। इस बीच बुलडोजर से भी फूल बरसाए गए थे।

Sandeep

लेखक के बारे में

Sandeep
डिजिटल और टीवी मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव है। पॉलिटिकल, क्राइम, सामाजिक मामलों की समझ। खेल पर भी लिखते हैं। दिल्ली और लखनऊ में पत्रकारिता कर चुके हैं। लखनऊ यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। लाइव हिन्दुस्तान में बिहार को कवर करते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।