ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार राहत की खबरः बिहार में घटने लगे डेंगू के मरीज, जानें क्या है वजह

राहत की खबरः बिहार में घटने लगे डेंगू के मरीज, जानें क्या है वजह

स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 21 अक्टूबर को राज्य में कुल 421 नये डेंगू पीड़ित मरीजों की पहचान की गयी थी, जबकि 27 अक्टूबर को नये डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या घटकर 285 हो गयी।

 राहत की खबरः  बिहार में घटने लगे डेंगू के मरीज, जानें क्या है वजह
Sudhir Kumarहिंदुस्तान,पटनाTue, 01 Nov 2022 03:39 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

तापमान में कमी आते ही बिहार में डेंगू के नये मरीजों की संख्या घटने लगी है। राज्य में पिछले एक सप्ताह में डेंगू के नए मामले कम हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में 21 से 27 अक्टूबर के बीच कुल 1597 नये डेंगू पीड़ित मरीजों की पहचान की गयी। इनमें सिर्फ पटना में 1254 नए डेंगू पीड़ित मिले।

स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 21 अक्टूबर को राज्य में कुल 421 नये डेंगू पीड़ित मरीजों की पहचान की गयी थी, जबकि 27 अक्टूबर को नये डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या घटकर 285 हो गयी। वहीं, पटना में 21 अक्टूबर को 351 नये डेंगू पीड़ित मरीजों की पहचान की गयी जबकि 27 अक्टूबर को पटना में भी नये डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या घटकर 205 हो गयी। 

16 डिग्री अधिकतम तापमान पर डेंगू के मच्छर निष्प्रभावी

जानकारी के अनुसार, राज्य में सोमवार तक दस हजार से अधिक डेंगू के मरीजों की पहचान की जा चुकी है। 27 अक्टूबर तक राज्य में 9065 डेंगू मरीजों की पहचान की जा चुकी थी। इनमें सिर्फ पटना में 7010 डेंगू के मरीजों की पहचान की जा चुकी थी। 16 डिग्री अधिकतम तापमान होने के बाद डेंगू निष्प्रभावी होता है 16 डिग्री अधिकतम तापमान होने के बाद डेंगू के मच्छर निष्प्रभावी हो जाते हैं। इस तापमान पर डेंगू मच्छर का लार्वा विकसित नहीं हो पाता है। सूत्रों ने बताया कि नवंबर के अंत तक डेंगू के नये मामलों में और भी गिरावट आने की संभावना है।

पटना में डेंगू का प्रकोप हुआ कम, मिले 26 नए पीड़ित

पटना में डेंगू का प्रकोप लगातार कम होता दिख रहा है। सोमवार को 26 नए डेंगू पीड़ित मिले। इससे पहले रविवार को 47 पीड़ित पाए गए थे। पिछले पांच दिनों से लगातार डेंगू के मामले में कमी आ रही है। जांच करानेवाले लोगों और संक्रमण दर में भी गिरावट दर्ज की गई है। जिला संक्रामक रोग नियंत्रण पदाधिकारी (डीवीबीसीओ) ने बताया कि सोमवार को अजीमाबाद अंचल से चार, पटना सिटी, बांकीपुर और कंकड़बाग से दो-दो, एनसीसी और पाटलिपुत्रा अंचल से एक-एक डेंगू पीड़ित मिले। पटना के अन्य प्रखंडों से 10 पीड़ित मिले। जिले में अब कुल पीड़ितों की संख्या बढ़कर 5377 हो गयी है। डीवीबीसीओ ने बताया कि संक्रमण दर में आ रही कमी डेंगू के प्रकोप में कमी आने की ओर इशारा कर रही है। बताया कि अगले 10 से 12 दिनों में डेंगू के केस इक्के-दुक्के हो जाएंगे। कहा कि रविवार से पहले शनिवार को 56, शुक्रवार को 77 डेंगू के केस मिले थे।
 

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े