ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारदहेज के लालच में टाल रहे थे शादी, लड़की वालों ने दूल्हे को उठवाया, पुलिस ने थाने में कराई शादी

दहेज के लालच में टाल रहे थे शादी, लड़की वालों ने दूल्हे को उठवाया, पुलिस ने थाने में कराई शादी

बेगूसराय के थाना परिसर में पुलिस ने एक प्रेमी जोड़े की शादी कराई है। इस शादी की काफी चर्चा हो रही है। दरअसल प्रेम-प्रसंग के बाद लड़की के घर वालों ने जब लड़के के घरवालों से शादी की बात की तो उन्होंने...

दहेज के लालच में टाल रहे थे शादी, लड़की वालों ने दूल्हे को उठवाया, पुलिस ने थाने में कराई शादी
लाइव हिन्दुस्तान,बेगूसरायWed, 02 Jun 2021 11:36 AM
ऐप पर पढ़ें

बेगूसराय के थाना परिसर में पुलिस ने एक प्रेमी जोड़े की शादी कराई है। इस शादी की काफी चर्चा हो रही है। दरअसल प्रेम-प्रसंग के बाद लड़की के घर वालों ने जब लड़के के घरवालों से शादी की बात की तो उन्होंने दहेज की मांग कर दी। दहेज मांगे जाने से नाराज लड़की के परिजन लड़के को पकड़कर मंदिर ले आए। यहां शादी की तैयारियां शुरू कर दी। तभी पुलिस मौके पर पहुंची और लड़के को थाने ले आई।

दहेज मांग रहे थे लड़के वाले
थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया। इसके बाद मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी कराई गई। बिहट गांव की रहने वाली दीपाली कुमारी का बनहारा गांव के शिवम कुमार से दो सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के घर वाले लंबे समय से उसकी शादी करने का प्रयास कर रहे थे। वहीं लड़के वालों की दहेज की मांग के कारण ये शादी नहीं हो पा रही थी।

मंदिर में कर रहे थे शादी की तैयारी
लड़की वाले सोमवार को लड़के को पकड़कर मंदिर ले आए और शादी की तैयारी करने लगे। लड़के वालों की शिकायत पर पहुंची पुलिस लड़के को तेघड़ा थाने ले आई। यहां दोनों के परिजनों से बात करने के बाद पुलिस की सहमति से थाने में ही प्रेमी जोड़े की शादी करवाई गई। शादी के बाद लड़का और लड़की काफी खुश हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें