ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार: बेगूसराय में सीपीआई समर्थक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

बिहार: बेगूसराय में सीपीआई समर्थक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी पंचायत दो महाजी टोला वार्ड-9 में बादमाशों ने सीपीआई समर्थक बुजुर्ग 66 वर्षीय फागों तांती की पीट-पीटकर हत्या कर दी। फागों तांती का शव भावनादपुर भगवती स्थान के समीप...

बिहार: बेगूसराय में सीपीआई समर्थक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या
बेगूसराय। नगर प्रातिनिधिFri, 17 May 2019 10:50 AM
ऐप पर पढ़ें

मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी पंचायत दो महाजी टोला वार्ड-9 में बादमाशों ने सीपीआई समर्थक बुजुर्ग 66 वर्षीय फागों तांती की पीट-पीटकर हत्या कर दी। फागों तांती का शव भावनादपुर भगवती स्थान के समीप मिली। हत्या की खबर से गांव में सनसनी फैल गई।वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजन घटना के बाद से दहशत में हैं।

ग्रामीणों के अनुसार फागों तांती के हाथ का नस भी कटा हुआ था। शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। मृतक  हम लेकर रहेंगे आजादी लिखा हुआ लाल रंग का टी-शर्ट पहने हुए था। ग्रामीणों के अनुसार शव देखकर ऐसा लग रहा था मानो मृतक बादमाशों से जूझा भी था।फागों तांती के के भाई रामचंद्र तांती ने बताया कि रात में उन्हें जानकारी मिली कि मंदिर के समीप शव पड़ा हुआ है।इधर, घटना को लेकर सीपीआई कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है। 

पूर्व विधायक ने कहा पुलिस की लापरवाही से हुई हत्या
सीपीआऐ नेता पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय ने कहा फागों तांती काफी निर्भीक लोग थे। उन्होंने बताया कि गुरुवार की शाम में ही बादमाशों ने उनका अपहरण कर लिया। इसकी सूचना भी पुलिस को दी गई। लेकिन, समय रहते पुलिस कुछ नही कर पाई। कहा कि प्रभारी एसपी को भी सूचना दी गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अगर सक्रिय होती तो घटना को रोका जा सकता था।सीपीआई नेता अनिल कुमार अनजान ने कहा फागों तांती हमेशा दबे कुचलों के हक में आवाज बुलंद करते थे। कन्हैया के चुनाव प्रचार में भी उन्होंने आगे बढ़कर काम किया। इसी से बौखलाकर सामंती मानसिकता वाले दबंगों ने उनकी हत्या कर दी। इधर, थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने कहा मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें