ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारहर प्रांत में बिहारी, पर दिल्ली से ही पलायन क्यों: संजय झा

हर प्रांत में बिहारी, पर दिल्ली से ही पलायन क्यों: संजय झा

बिहार के जल संसाधन मंत्री व जदयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार झा ने बिना नाम लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। साथ ही कोरोना से निपटने के बिहार सरकार के प्रयासों की...

हर प्रांत में बिहारी, पर दिल्ली से ही पलायन क्यों: संजय झा
पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरोTue, 31 Mar 2020 12:17 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के जल संसाधन मंत्री व जदयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार झा ने बिना नाम लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। साथ ही कोरोना से निपटने के बिहार सरकार के प्रयासों की सराहना की है। 

कहा कि दिल्ली सरकार लगातार बता रही है कि चार लाख लोगों को खिलाने की तैयारी है, दूसरी तरफ प्रवासी मजदूरों का अभूतपूर्व पलायन भी हो रहा है। अगर इतने लोगों को खिलाया जा रहा है, तो फिर व्यापक स्तर का पलायन क्यों हो रहा है? बिहार के लोग- चाहे वह विद्यार्थी हों, मजदूर हों या अधिकारी- हरेक प्रांत में हैं, पर इस तरह का सामूहित पलायन तो कहीं से नहीं हुआ? दिल्ली से ही ऐसा क्यों हुआ?यह अभूतपूर्व मानवीय संकट का दौर है। इसका सामना सब मिल-जुलकर ही कर सकते हैं। यह वक्त क्षुद्र राजनीति और ओछी चालों का नहीं है। कहीं ऐसा न हो कि खताएं तो लम्हे करें और सजा सदियों को भुगतनी पड़े। 

बिहार सरकार हरेक बिहारी के लिए चिंतित
संजय झा ने कहा कि बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में कोरोना से निपटने के लिए लॉकडाउन के हरेक प्रावधान का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया। दिक्कत यह है कि पहले तो लोगों को दिल्ली की सीमा के बाहर किया गया, फिर वह पूरे 1000 किमी यूपी के रास्ते होते हुए बिहार तक पहुंचे। अब वे लोग बिहार की सीमा पर रुकना नहीं चाह रहे हैं, किसी कीमत पर घर जाना चाहते हैं।  कुछ लोग अपनी पीठ भले थपथपा रहे हों, पर बिहार एक गंभीर चुनौती का सामना कर रहा है। बिहार सरकार हरेक बिहारी के लिए चिंतित है, चाहे वे निवासी हो या प्रवासी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें