Corona Virus: फिर पांव पसार रहा कोरोना, बिहार में 13 नए मामले, सबसे ज्यादा पटना में 9 केस

हिन्दुस्तान टीम, पटना
Follow us on Google News
share

बिहार में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। रविवार को राज्य को 13 नए मामले सामने आए। जिनमे सबसे ज्यादा 9 केस पटना के है। हालांकि राज्य के बाकी 33 जिलों में कोई केस नहीं मिला।

Corona Virus: फिर पांव पसार रहा कोरोना, बिहार में 13 नए मामले, सबसे ज्यादा पटना में 9 केस

एक बार फिर से बिहार में पारा चढ़ने के साथ-साथ कोरोना के मामलों में भी इजाफा हो रहा है। रविवार को प्रदेश में कोरोना के 13 नए मामले सामने आए है। जिसमें सबसे ज्यादा 9 केस पटना के है। राज्य में अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 41 हो गई है।

बिहार में कोरोना के 13 नए केस
पटना में कोरोना के 9 केस के अलावा बाकी चार मरीजों में सहरसा, पूर्वी चम्पारण, औरंगाबाद व किशनगंज से एक-एक में मिले हैं। संक्रमितों में पीएमसीएच के एक डॉक्टर भी शामिल हैं। कोरोना के मामले में वृद्धि चिंता बढ़ाने वाली है। राहत की बात यह है कि राज्य के 33 जिलों में एक भी मरीज नहीं मिला है।

प्रदेश में कुल 41 सक्रिय मरीज
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 41 हो गई है। इनमें से 28 मरीज पटना जिले के हैं। इधर, रविवार को 28 हजार से अधिक कोरोना जांच की गई। विभाग ने अधिक से अधिक जांच करने को कहा है। पटना के सिविल सर्जन डॉ. श्रवण कुमार ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए जांचों की संख्या बढ़ा दी गई है।

देश में कोरोना के 3824 नए संक्रमण
पटना के संक्रमितों में बाढ़, अथमलगोला, दनियावां, पालीगंज मारुफगंज आदि इलाके के निवासी हैं। इनमें एक व्यक्ति दोबारा जांच में भी पॉजिटिव पाया गया है। एम्स, आईजीआईसी और पीएमसीएच में कुछ ऐसे संक्रमित भी मिल रहे है जिनका ऑपरेशन होना था। आपको बता दें देश में भी कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। पिछले चौबीस घंटों में कोरोना के 3824 नए संक्रमण दर्ज किए गए हैं, जो बीते छह महीने में एक दिन में दर्ज सर्वाधिक नए मामले हैं। 

Sandeep

लेखक के बारे में

Sandeep
संदीप सिंह पाल लाइव हिन्दुस्तान में पिछले तीन वर्षों से बिहार टीम में काम कर रहे हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले संदीप ने इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में अपनी एक पहचान बनाई है। यूपी और बिहार की राजनीतिक और अपराध जैसे विषयों पर उनकी पकड़ है। इसके अलावा खेल और मानवीय मुद्दों पर भी वह लिखते आए हैं। बीए (पॉलिटिकल साइंस) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट संदीप का बैकग्राउंड उन्हें पॉलिटिकल और क्राइम के अलावा अन्य समसामयिक विषयों पर विश्लेषण करने योग्य बनाता है। 2022 से वह यूपी और बिहार की तमाम खबरें लिख रहे हैं। टीवी मीडिया का भी उनके पास लंबा अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।