ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार: टूरिस्ट वीजा के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में बक्सर, अररिया व किशनगंज में 40 जमातियों को जेल

बिहार: टूरिस्ट वीजा के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में बक्सर, अररिया व किशनगंज में 40 जमातियों को जेल

टूरिस्ट वीजा के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में  मंगलवार को बक्सर, अररिया व किशनगंज में कुल 40 जमाती गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए।  डुमरांव में लॉक डाउन के दौरान मिले तबलीगी जमात से जुड़े...

बिहार: टूरिस्ट वीजा के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में बक्सर, अररिया व किशनगंज में 40 जमातियों को जेल
बक्सर। हिन्दुस्तान टीमWed, 15 Apr 2020 08:43 AM
ऐप पर पढ़ें

टूरिस्ट वीजा के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में  मंगलवार को बक्सर, अररिया व किशनगंज में कुल 40 जमाती गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए। 
डुमरांव में लॉक डाउन के दौरान मिले तबलीगी जमात से जुड़े 11 विदेशियों  पर एफआईआर दर्ज कर मंगलवार को स्थानीय सेंट्रल जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार कर जेल भेजे गए विदेशियों में 7 इंडोनेशिया और 4 मलेशिया के रहनेवाले हैं। इनके साथ दो द्विभाषिए भी थे, जिनको अभी क्वारंटाइन सेंटर पर रखा गया है। एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने बताया कि सभी विदेशी नागरिकों को वीजा उल्लंघन का दोषी पाया गया है।   नया भोजपुर ओपी के प्रभारी राजीव रंजन राय के बयान पर प्रथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर ही उनको जेल भेजा गया है। विदेशियों को जेल भेजे जाने की पूरी प्रक्रिया को जिला प्रशासन ने पूरी तरह गोपनीय रखा।

वहीं दूसरी ओर अररिया व किशनगंज में भी टूरिस्ट वीजा के नियमों का उल्लंघन कर धर्म का प्रचार करने वाले  29 जमातियों (विदेशी नागरिक) को पुलिस ने  जेल भेज दिया। इनमें से 18 अररिया व 11 किशनगंज जिले में थे। 

अररिया जामा मस्जिद में 21 मार्च को मलेशियाई नागरिकों के 10 लोगों का जत्था पहुंचा था। 26 मार्च को मस्जिद में ठहरे एक मलेशियाई नागरिक 65 वर्षीय मो खैरानी बिन लुकमान की  मौत हो गई। यह जत्था मलेशिया से छह मार्च को दिल्ली पहुंचा था।

दिल्ली में 19 मार्च तक रहने के बाद सीमांचल एक्सप्रेस से सभी लोग अररिया पंहुचे थे। 24 मार्च को मेडिकल जांच करायी गयी तो सभी की रिपोर्ट निगेटिव आयी। जबकि तब्लीगी मरकज दिल्ली से धार्मिक जमात में आये नौ बांग्लादेशी नागरिक चार मार्च से ही नरपतगंज की रेवाही मस्जि़द में ठहरे थे। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आयी थी। अररिया एसपी धूरत सायली ने बताया कि 18 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इधर, किशनगंज में  भी गिरफ्तार 11 विदेशी जमातियों में से 10 इंडोनेशिया और एक मलेशिया के नागरिक बताये जा रहे हैं। 

लॉकडाउन के बाद भी ये जमाती छिपे हुए थे 
बताया गया है कि गत 3 मार्च को ही इंडोनेशिया व मलेशिया के रहनेवाले तबलीगी जमात से जुड़े 11 विदेशी बक्सर में आकर रह रहे थे। इसकी सूचना इनलोगों ने स्थानीय प्रशासन या गृह मंत्रालय को भी नहीं दी थी। ये सभी टूरस्टि वीजा पर भारत आए थे। बक्सर में आने से पहले इनलोगों ने दल्लिी के निजामुद्दीन गए। वहां से मुंबई, तमिलनाडु होते हुए बक्सर पहुंचे। यहां आकर विभन्नि जगहों पर रहकर अपने धर्म का प्रचार भी कर रहे थे।  इसीबीच कोराना संकट को देखते हुए लॉक डाउन 22 मार्च से पूरे देश में हो गया। लॉक डाउन होने के बाद भी करीब छह दिनों तक एक जगह ये सभी छिपे रहे थे। 

इनके इंडोनेशियाई व मलेशियन दूतावास से सीधे बक्सर डीएम को उनके भेजने की व्यवस्था करने के लिए पत्र आने के बाद इनकी खोजबीन की गई तो नया भोजपुर के एक जगह से इनको निकालकर क्वारंटाइन कराया गया। इसी के बाद डीएम अमन समीर के आदेश पर एसपी के नेतृत्व में जांच दल का गठन कर इनके यहां आने , रहने व वीजा- पासपोर्ट आदि की जांच की गई। इसी के बाद वीजा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर इन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा गया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें